फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ: हादसे से पहले फोन पर पत्नी से हुई थी पायलट की बात, भावुक कर देंगे बेटी के लिए कहे ये आखिरी शब्द

Wed, 19 Oct 2022 11:48 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 19 Oct 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash: Last Words of pilot Anil Singh to his wife Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ से दर्शन करने के बाद छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी (मस्ता) आ रहा आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर घने कोहरे के बीच पहाड़ी से टकराने से मंगलवार को क्रैश हो गया था। हेलीपैड से टेकऑफ करते ही दो मिनट बाद यह हादसा हो गया।



इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु राज्य के हैं। मृतकों में चार महिलाएं हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार (57) निवासी महाराष्ट्र ने मंगलवार को हादसे से एक दिन पहले सोमवार को अपनी पत्नी से आखिरी बात हुई थी और इस बातचीत में उन्होंने अपनी बेटी के लिए चिंता जताई थी। ’मेरी बेटी का ख्याल रखना, वह अस्वस्थ है’, ये हेलीकॉप्टर पायलट अनिल सिंह के वे अंतिम शब्द थे, जो उन्होंने मंगलवार को उत्तराखंड में हुई दुर्घटना के एक दिन पहले अपनी पत्नी से कहे थे।

Kedarnath Helicopter Crash: Last Words of pilot Anil Singh to his wife Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

खराब दृश्यता के कारण हुई दुर्घटना में वह छह तीर्थयात्रियों के साथ मारे गए। यह हेलीकॉप्टर तीर्थयात्रियों को लेकर केदारनाथ मंदिर से गुप्तकाशी जा रहा था। अनिल सिंह (57) मुंबई के अंधेरी उपनगर में एक हाउसिंग सोसायटी में रह रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी शिरीन आनंदिता और बेटी फिरोजा सिंह हैं।

Kedarnath Helicopter Crash: Last Words of pilot Anil Singh to his wife Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

आनंदिता अपनी बेटी के साथ अपने पति का अंतिम संस्कार करने नई दिल्ली पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि उनके पति की आखिरी कॉल बीते सोमवार को आई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने मुझे उसकी देखभाल करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash: Last Words of pilot Anil Singh to his wife Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

आनंदिता पेशे से एक फिल्म लेखक हैं। वह मूल रूप से दिल्ली के शहादरा की रहने वाली हैं जबकि सिंह बीते 15 वर्ष से मुंबई में रह रहे थे। मंगलवार को महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के छह यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद सभी को हेलीकॉप्टर से लौटना था। पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 34 मिनट पर आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी (मस्ता) के लिए उड़ान भरी लेकिन गरूड़चट्टी देवदर्शनी में घने कोहरे के बीच हेलीकॉप्टर के पायलट को सही दिशा नहीं दिखाई दी और 11 बजकर 36 मिनट पर हेलीकॉप्टर अचानक पहाड़ी से टकरा गया और क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा

ये भी पढ़ें...केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: कंपनियों की मनमानी की कहानी, साथ ही पढ़ें जो बच गए उनकी जुबानी

 

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash: Last Words of pilot Anil Singh to his wife Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

हादसे में पायलट सहित सभी सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हेलीकॉप्टर दो हिस्सों में टूट गया और एक हिस्सा धू-धूकर जलने लगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार (57) निवासी महाराष्ट्र सहित यात्री उर्वी बरार (25), कुर्ती बरार (30) व पूर्वा रामानुज (26) निवासी गुजरात, प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) और कला (60) निवासी तमिलनाडु की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed