फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले छह महीने के लिए यहां विराजमान हुए बाबा केदार, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तस्वीरें

Mon, 12 Nov 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊखीमठ Updated Mon, 12 Nov 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Doli sit on omkareshwar temple in winters 2018 photos
केदारनाथ डोली 2018

भगवान आशुतोष के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की भोगमूर्तियों को शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठापित कर दिया गया है। इस अवसर पर केदारघाटी सहित अन्य जगहों से भारी संख्या में पहुंचे शिव भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंज उठा। अब, छह माह तक बाबा केदार की पूजा यहीं होगी। 

Kedarnath Doli sit on omkareshwar temple in winters 2018 photos
केदारनाथ डोली 2018

स्थानीय वाद्य यंत्रों, 10-जेकेलाई की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच पूर्वाह्न 11.45 बजे भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली पंचकेदार शीतकालीन गद़्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में पहुंची। यहां भक्तों ने आराध्य का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। मंदिर की तीन परिक्रमा के बाद पुजारी बागेश लिंग ने बाबा केदार की डोली की आरती उतारी। 

Kedarnath Doli sit on omkareshwar temple in winters 2018 photos
केदारनाथ डोली 2018

रावल भीमाशंकर लिंग ने भोगमूर्तियों को डोली से उतारा। आचार्य विश्वमोहन जमलोकी, यशोधर मैठाणी, मृत्योंजय हीरेमठ और स्वयंबर सेमवाल के वेद-मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ के पुजारी टी गंगाधर ने इन मूर्तियों को मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठापित किया। इस दौरान अन्य सभी धार्मिक औपचारिकताओं का निर्वहन किया गया। रावल द्वारा शिव भक्तों को केदारनाथ से लाया गया उदक जल और भष्म प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Doli sit on omkareshwar temple in winters 2018 photos
केदारनाथ डोली 2018

इससे पूर्व प्रात: आठ बजे बाबा केदार की चल विग्रह डोली ने काशी-विश्वनाथ मंदिर से प्रस्थान किया। विद्यापीठ होते हुए डोली प्रात: 9 बजे जयवीरी पहुंची, जहां ग्रामीणों ने आराध्य का स्वागत किया। अल्प विश्राम के बाद बाबा की डोली अपने शीतकालीन प्रवास के लिए प्रस्थान करते हुए 10 बजे देवदर्शनी पहुंची। यहां सैकड़ों शिव भक्तों ने पुष्प-अक्षत के साथ आराध्य का स्वागत किया। 

विज्ञापन
Kedarnath Doli sit on omkareshwar temple in winters 2018 photos
केदारनाथ डोली 2018

धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद डोली भक्तों के जयकारों के साथ पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची। इस मौके पर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, राजकुमार नौटियाल, वचन सिंह रावत, युद्धवीर पुष्पवाण, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, हर्ष जमलोकी, चंडी प्रसाद भट्ट, रमेश नौटियाल, बबलू जंगली, जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, मीना पुंडीर आदि मौजूद थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed