फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: भू-धंसाव के साथ पहाड़ी से अब तक 2.21 करोड़ लीटर पानी का हुआ रिसाव, वैज्ञानिकों के लिए बना पहेली

Fri, 27 Jan 2023 11:01 AM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, जोशीमठ/देहरादून
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, जोशीमठ/देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Jan 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
Joshimath Sinking: Approx 2 crore litres of water leaked so far become Mystery
जोशीमठ में घरों से पानी का रिसाव - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ में धीरे-धीरे हो रहे भू-धंसाव में दो जनवरी की रात को तेजी आई। इसी दौरान जेपी कंपनी की कॉलोनी के पिछले हिस्से में पहाड़ी से मटमैले पानी का रिसाव शुरू हो गया था, जो अभी भी प्रशासनिक अधिकारियों और वैज्ञानिकों के लिए पहेली बना हुआ है। बीते 23 दिनों में जमीन के भीतर लगभग 2 करोड़ 21 लाख 40 हजार लीटर पानी का रिसाव हो चुका है। पानी की यह मात्रा किसी बड़ी झील के बराबर है।



Joshimath: बड़ा खुलासा, खोखला हुआ शहर, जमीन के अंदर 50 मीटर तक गहरी दरारें, कभी भी धंस सकता है 30 फीसदी हिस्सा

जोशीमठ के भूधंसाव में जेपी कॉलोनी के पिछले हिस्से में निकल रहे पानी को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी और तकनीकी संस्थानों के लिए भी यह पानी अब भी अबूझ पहेली बना है। पानी के नमूने भी एनआईएच की ओर से लिए जा चुके हैं।

Joshimath Sinking: Approx 2 crore litres of water leaked so far become Mystery
जोशीमठ में पानी का रिसाव - फोटो : अमर उजाला

रिसाव के कारणों को जानने में जुटे वैज्ञानिक
इस संबंध में एक बार शासन को रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है, लेकिन संतुष्ट नहीं होने पर संस्थान से फिर से जांच के लिए कहा गया है। वहीं, दूसरी तरफ अन्य वैज्ञानिक संस्थाएं भी पानी के स्रोत को ढूंढने के साथ ही इसके रिसाव के कारणों को जानने में जुटी हैं।

Joshimath Sinking: Approx 2 crore litres of water leaked so far become Mystery
जोशीमठ में पानी का रिसाव - फोटो : अमर उजाला

ऊपरी क्षेत्र की दरारों में मिला सूखापन
इस संबंध में पूछे जाने पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि दो जनवरी को शुरू हुए पानी के रिसाव पर एनजीआरआई ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है। उसके मौटे तौर पर यह बात सामने आई है कि जोशीमठ के ऊपरी क्षेत्र में और वहां आई दरारों में सूखापन पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Sinking: Approx 2 crore litres of water leaked so far become Mystery
जोशीमठ की जेपी कॉलोनी - फोटो : अमर उजाला

बारिश से प्रवाह बढ़ा
पानी नीचे मारवाड़ी की तरफ चला गया है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि ऊपरी क्षेत्र का पानी ही जेपी कॉलोनी में बाहर आ रहा है। बारिश होने पर इसके प्रवाह में बढ़ोतरी इस आशंका को बल दे रहा है। लेकिन यह प्रारंभिक आकलन है। इस बारे में फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Joshimath Sinking: Approx 2 crore litres of water leaked so far become Mystery
जेपी कॉलोनी के पीछे जलस्त्रोत का पानी। - फोटो : अमर उजाला

पानी के रिसाव की यह रही स्थिति
3 जनवरी-550 एलपीएम, 4 को 550, 5 जनवरी को 550, 6 जनवरी को 540, 7 को 500, 8 को 400, 9 को 300, 10 को 250, 11 को 245, 12 को 200, 13 को 177, 14 को 240, 15 को 240, 16 को 163, 17 को 150, 18 को 123, 19 को 100, 20 को 150, 21 को 250, 22 को 136, 23 को 136, 24 को 180, 25 को 182 एलपीएम पानी का रिसाव हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed