फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Crisis: भू-धंसाव से एशिया के सबसे बड़े जोशीमठ-औली रोपवे पर आई दरारें, खतरे को देखते हुए संचालन बंद

Sat, 14 Jan 2023 11:51 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Jan 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
Joshimath Crisis Asia biggest Joshimath Auli ropeway cracks due to landslide operation stopped Uttarakhand
औली रोपवे पर संकट - फोटो : अमर उजाला

भू-धंसाव से एशिया के सबसे बड़े जोशीमठ-औली रोपवे की प्लेटफार्म पर दरारें आ गई है। खतरे को देखते हुए रोपेव का संचालन बंद कर दिया गया है। कल शुक्रवार रात को रोपवे पर ये दरारें आई है। रोपवे का एक टावर प्रशासन की ओर से असुरक्षित घोषित किए क्षेत्र में है जिसके चलते रोपवे को लेकर भी आशंकाएं तेज हो गई थी।

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से जोशीमठ-औली रोपवे भी प्रभावित हो गया है। इससे पहले प्रशासन ने जहां चार वार्डो को असुरक्षित घोषित किया है उसमें मनोहर बाग वार्ड भी है और रोपवे का एक नंबर टावर यहीं लगा है। रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट का कहना था कि रोपवे के टावर की हर दिन नियमित निगरानी की जा रही है।
 
जोशीमठ से औली तक इस रोपवे की दूरी करीब चार किमी है जिसमें 10 टावर लगे हैं। रोपवे से जोशीमठ से औली पहुंचने में 15 मिनट का समय लगता है। औली जाने के लिए पर्यटकों की पहली पसंद रोपवे ही रहता है।
 
Joshimath Crisis Asia biggest Joshimath Auli ropeway cracks due to landslide operation stopped Uttarakhand
खतरे की जद में औली रोपवे - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ शहर में असुरक्षित भवनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 
Joshimath Crisis Asia biggest Joshimath Auli ropeway cracks due to landslide operation stopped Uttarakhand
जोशीमठ रोपवे में आई दरारें - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ आपदा से सबक लेते हुए प्रदेश मंत्रिमंडल ने सभी पर्वतीय शहरों की धारण क्षमता (कैरिंग कैपेसिटी) का सर्वे कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Crisis Asia biggest Joshimath Auli ropeway cracks due to landslide operation stopped Uttarakhand
जोशीमठ रोपवे में आई दरारें - फोटो : अमर उजाला

पहले चरण में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में सर्वे कराने की मंजूरी दे दी है। 

ये भी पढ़ें...Joshimath Crisis: जोशीमठ में होटलों के ध्वस्तीकरण का काम जारी, मलारी इन की खिड़कियों के शीशे उतारे गए

विज्ञापन
Joshimath Crisis Asia biggest Joshimath Auli ropeway cracks due to landslide operation stopped Uttarakhand
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला
आबादी और बेतरतीब ढंग से हो रहे निर्माण कार्यों से पर्वतीय शहरों में धारण क्षमता से अधिक दबाव बढ़ रहा है। जोशीमठ भू धंसाव के पीछे एक वजह शहर की भार वहन क्षमता से अधिक निर्माण को भी ठहराया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed