फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व योग दिवस 2019: नौ साल की उम्र से योग करने लगे थे बाबा रामदेव, ऐसे सीखे थे आसन

Fri, 21 Jun 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Jun 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
International yoga day 2019 Baba Ramdev study yoga from books
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

योग को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले व योग के महागुरु कहे जाने वाले बाबा रामदेव ने नौ साल की उम्र से ही योग सीखना शुरू कर दिया था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने किसी शिक्षक से योग नहीं सीखा। 

International yoga day 2019 Baba Ramdev study yoga from books
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बता दें कि एक इंटरव्यू में बाबा रामदेव ने बताया था कि उन्होंने योग किताबों से पढ़कर सीखा है। वे योग को पूरी तरह से आत्मसात करना चाहते थे लेकिन उस समय उनके पास योग सीखाने के लिए कोई गुरु नहीं था।

International yoga day 2019 Baba Ramdev study yoga from books
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और किताबों में योग क्रियाएं देखीं। इसके बाद उन्होंने कुछ दिन तक उन क्रियाओं का अभ्यास किया। एक समय आया जब उनके पास किताबे तक खरदीने के लिए पैसे तक नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International yoga day 2019 Baba Ramdev study yoga from books
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

तब वे एक एक साधु के पास पहुंचे। वहां उनके पास कुछ पुरानी किताबें थी। उन्होंने साधु से किताबें मांगी और उन्हें पढ़ा। किताबे पढ़ते-पढ़ते उन्होंने हर दिन अभ्यास किया। इसी तरह से उन्होंने अपने जीवन में ही उतार लिया और दुनिया को भी योग सिखाने की ठान ली। 

विज्ञापन
International yoga day 2019 Baba Ramdev study yoga from books
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

लगभग 23 साल पहले स्वामी रामदेव ने संन्यास धारण किया था। लेकिन 15 से 20 साल पहले तक उन्हें शायद ही कोई जानता हो। बाबा के कई जगह छोटे-छोटे कैंप लगते थे। फिर उन्होंने 2006 में पतंजलि की स्थापना की और योग को देश और दुनिया के फलक पर चमकाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed