उत्तराखंड के पर्यटक स्थल औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और उर्वशी रौतेला भी पहुंचीं।
2 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला
अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी में शामिल होने के लिए दोपहर करीब एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सहस्त्रधारा हैलीपैड पहुंची उर्वशी रौतेला और कटरीना कैट भी पहुंचीं। उर्वशी तो सुबह ही औली चली गईं जबकि कैट दोपहर में पहुंचीं।
3 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला
यहां जैसे ही लोगों ने उनको देखा तो हैलीपैड कैट-कैट के शोर से गूंज उठा। कैट ने भी हाथ हिला हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया। कड़ी सुरक्षा होने के कारण कोई भी उनके पास तक नहीं पहुंच सका।
4 of 5
कटरीना कैफ को देखते फैंस
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने सबसे पहले दून की लीची का स्वाद भी चखा। सूत्रों की मानें तो वह लीची अपने साथ भी ले गईं। कैट के साथ ही हैलीपैड पर फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर समेत हेयर डिजाइनर डेनियल बाउर भी हैलीपैड से औली के लिए रवाना हुए।
5 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को गुप्ता बंधुओं के छोटे भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी होगी। बताया गया है कि गुप्ता बंधुओं ने शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध कराई हुई है।