फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए, जब बूढ़े माता-पिता से 22 साल बाद मिला 'मरा' हुआ बेटा

Sun, 28 Jan 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Jan 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Indrajit meets his parents after 22 years
son
माता-पिता को भी यकीन नहीं हुआ कि जिस बेटे को सबने मरा हुआ मान लिया वह 22 साल बाद उनके सामने आकर खड़ा हो गया। तस्वीरें देखिए...


 
Indrajit meets his parents after 22 years
son
कक्षा आठ पास करने के बाद 14 वर्ष की उम्र में घर छोड़कर गया इंद्रजीत कुमार अब 36 वर्ष का नौजवान होकर अपने माता-पिता के पास पहुंच गया है। कई वर्षों तक माता-पिता अपने इस इकलौते बेटे की तलाश में भटकते रहे।  रईस राम बेटे का मानना है कि उनका बेटा इष्टदेव गंगनाथ की कृपा से ही सकुशल वापस आया है।

 
Indrajit meets his parents after 22 years
son
बलतिर निवासी रईस राम का बेटा इंद्रजीत 1996 में एक दिन घर से चला गया। 23 जनवरी की शाम वह घर पहुंचा तो माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि, परिवार के लोगों ने उसे मरा समझकर वापस लौटने की आस छोड़ दी थी। इंद्रजीत ने बताया कि घर से जाने के बाद वह एक वर्ष तक दिल्ली में छोटे-मोटे कामों में लगा रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indrajit meets his parents after 22 years
son
उसके बाद उसने मुंबई का रुख कर लिया। कई वर्षों तक वह मुंबई में छोटा-मोटा काम करता रहा। इसी बीच उसे घर लौटने का विचार आया। वह मुंबई से पहले दिल्ली पहुंचा। वहां से हल्द्वानी होते हुए थल आने वाली गाड़ी में बैठ गया। इंद्रजीत ने बताया कि 23 जनवरी की शाम वह थल बाजार में उतरा तो अपने गांव बलतिर जाने का रास्ता ही भूल गया था। इन वर्षों में थल में बड़ा बदलाव आ गया। कई नए मकान बन गए हैं।

 
विज्ञापन
Indrajit meets his parents after 22 years
son
उसने थल मंदिर के पास दुकानदार भगत कुमार से बलतिर गांव का रास्ता पूछा। संयोग से भगत कुमार भी बलतिर गांव का ही निवासी निकला और उसने उसे पहचान लिया। घर पहुंचा तो 22 साल बाद बेटे को सामने देख पहले तो पिता रईस राम और माता कौशल्या देवी को यकीन ही नहीं हुआ। बाद में उन्होंने भी उसे पहचान लिया।  


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed