फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swine flu outbreak in Uttarakhand Five infected patients dead 49 cases confirmed so far this month

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित पांच मरीजों की मौत, अलर्ट जारी; अब तक 49 लोगों में पुष्टि

Wed, 26 Aug 2026 04:00 AM IST
Alka Tyagi अंकित यादव, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
अंकित यादव, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 26 Aug 2026 04:00 AM IST
सार

Swine flu in Uttarakhand: दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और केरल समेत देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड में सामने आए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Swine flu outbreak in Uttarakhand Five infected patients dead 49 cases confirmed so far this month
स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ये मरीज दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। उधर, प्रदेश में मरीजों की संख्या 31 से बढ़कर 49 हो गई है। अब तक सामने आए मरीजों में 34 देहरादून के हैं।

विज्ञापन


एक अगस्त से अब तक प्रदेश में 49 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. पंकज के मुताबिक, जहां से भी मरीज सामने आए हैं, उन इलाकों में स्क्रीनिंग तेज कर दी गई है। रैपिड रिस्पॉन्स टीमें सभी जिलों में माइक्रो लेवल पर काम कर रही हैं। रिस्पॉन्स टीम में शामिल फिजिशियन और एक विशेषज्ञ समेत चार स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्क्रीनिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, संक्रमण की चपेट में आने वाले व्यक्ति की पिछले 10 से 15 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। इसके अलावा कौन-कौन लोग मरीज के संपर्क में आए हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की भी इंफ्लुएंजा एच1एन1 की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

को-मॉर्बिड वाले मरीजों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

प्रदेश में अब तक सामने आए मरीजों में ज्यादातर देहरादून के हैं। ऐसे में दून के सीएमओ डॉ. मनोज कुमार को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. शर्मा के अनुसार, को-मॉर्बिड यानी ऐसे मरीज, जो पहले से शुगर, रक्तचाप, श्वसन और दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से कम होती है। ऐसे में एच1एन1 संक्रमण की चपेट में आना उनके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। एच1एन1 से संक्रमित जिन पांच मरीजों की मौत हुई है, वे भी को-मॉर्बिड स्थिति में थे।


उत्तराखंड: लंपी रोग की आहट से सरकार अलर्ट; जिले व राज्य से बाहर पशुओं को लाने ले जाने पर रोक

संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट करना जरूरी

एम्स ऋषिकेश के इंटरनल मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार बताते हैं कि संक्रमण की चपेट में आने वाले व्यक्ति और उसके संपर्क में आने वाले लोगों को आइसोलेट करना जरूरी है। इससे संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकेगा। स्वाइन फ्लू के लक्षणों को गंभीरता से लेना होगा। सांस लेने में दिक्कत, अचानक बुखार, ठंड लगना, खांसी आना, नाक बहना, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और अत्यधिक थकान जैसे लक्षण सामने आने पर बिना किसी देरी के चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।

इंफ्लुएंजा एच1एन1 वायरस से निपटने के लिए अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग प्रत्येक स्तर पर इससे निपटने के लिए तैयार है।
- विनय शंकर पांडेय, स्वास्थ्य सचिव, उत्तराखंड

क्या है स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू एक संक्रामक श्वसन रोग है। यह इंफ्लुएंजा ए वायरस के एच1एन1 सबटाइप से फैलता है। इसे स्वाइन फ्लू कहने के पीछे वैज्ञानिक कारण यह है कि 2009 में फैली महामारी के दौरान सामने आए ए (एच1एन1) पीडीएम09 वायरस को स्वाइन फ्लू कहा गया था। इसे मौसमी इंफ्लुएंजा भी कहा जाता है।

यदि लक्षण सामने आएं तो यह करें

1. हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
2. मास्क पहनें।
3. छींकते और खांसते समय मुंह और नाक को ढकें।
4. आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed