{"_id":"6a8e05e33add92b99a069bd0","slug":"the-dual-challenge-of-dengue-and-swine-flu-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1050900-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डेंगू और स्वाइन फ्लू की दोहरी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डेंगू और स्वाइन फ्लू की दोहरी चुनौती
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) और डेंगू की सक्रियता ने स्वास्थ्य विभाग के सामने दोहरी चुनौती पेश की है। कुछ ही दिनों में जिले में स्वाइन फ्लू के 34 मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। जबकि 97 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के तेजी से बढ़ते आंकड़े डरा रहे हैं। मंगलवार को दिन भर में एक साथ नौ मामले सामने आने से परेशानी बढ़ गई है। इसमें से दो मरीज देहरादून के हैं। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिले में रैपिड रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा की ओर से आंकड़ों पर नजर रखी जा रही है।
दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. विजय भंडारी के मुताबिक म्यूटेशन के चलते स्वाइन फ्लू नए रूप में सामने आया है। इसके प्रथम चरण के लक्षण दिखने में सामान्य वायरल की तरह लगते हैं लेकिन ये स्वाइन फ्लू का कारण बन सकते हैं। उधर रुक-रुक कर हो रही बारिश ने डेंगू के खतरे को भी बढ़ा दिया है। करीब एक सप्ताह पूर्व डेंगू के 50 मामले थे। कुछ ही दिनों में मरीजों की संख्या में 97 हो गई है। विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए भी लगातार निगरानी कर रहा है।