फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर देहरादून पुलिस, संदिग्धों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ

Wed, 07 May 2025 11:08 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 May 2025 11:08 AM IST
सार

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। ऑपरेशन के बाद देहरादून में पुलिस हाई अलर्ट पर है। दून पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अर्द्धसैनिक बलों के साथ तड़क से ही जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
India air strike dehradun police on high alert after Operation Sindoor Uttarakhand News read All Updates
दून पुलिस हाई अलर्ट पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर है। तड़के सुबह से ही जिले के नगर और देहात क्षेत्र में संदिग्धों की  तलाश के लिए वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा।



पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों व्यक्तियों को थाने लाकर लगातार पूछताछ की जा रही है। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेवा द्वारा देर रात्रि पाकिस्तान में कार्यवाई के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।  

पहलगाम आतंकी हमले के 15वें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैय्यबा, हिजबुल, मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकानों को निशाना बनाया गया। स्ट्राइक से पहले सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमले को तैयार, जीतने को बेकरार। थोड़ी देर बाद ही पाकिस्तान पर स्ट्राइक की खबर आ गई। फिर सेना ने लिखा कि न्याय हुआ, जय हिंद!

India air strike dehradun police on high alert after Operation Sindoor Uttarakhand News read All Updates
दून पुलिस हाई अलर्ट पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पाकिस्तान को सबक सिखाने और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

India air strike dehradun police on high alert after Operation Sindoor Uttarakhand News read All Updates
दून पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमले में जिन आतंकी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, वे भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रचने और निर्देशन करने के लिए उपयोग किए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
India air strike dehradun police on high alert after Operation Sindoor Uttarakhand News read All Updates
दून पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि इस हमले में 30 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हैं। उसका यह भी दावा है कि पाकिस्तान में छह जगहों पर 24 मिसाइल हमले किए गए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:   मॉक ड्रिल की तैयारी पूरी; आज शाम चार बजे बजेगा एयर रेड सायरन, पांच इलाकों में होगा अभ्यास

 

विज्ञापन
India air strike dehradun police on high alert after Operation Sindoor Uttarakhand News read All Updates
देहरादून पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तान व पीओके में आतंक के कुल नौ ठिकानों पर कार्रवाई की गई। पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना  नहीं बनाया गया है। यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed