फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: हिमवीरों ने 16 हजार फीट की ऊंचाई पर शान से फहराया तिरंगा, सीमा पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Mon, 15 Aug 2022 03:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Aug 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2022: Itbp Hoisted Tricolour on 16 thousand feet Height on china Border
चीन सीमा पर ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला

आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर दारमा घाटी में चीन सीमा की अंतिम चौकी दावे (16698 फुट) में 36 वीं विहिनी लोहाघाट आईटीबीपी ने बड़े शान से राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान आईटीबीपी लोहाघाट के सेनानी बसन्त नोगल, चौकी प्रभारी सहायक सेनानी विकास दहिया, समेत जवान मौजूद रहे।



Independence Day: देवभूमि उत्तराखंड में ऐसे मना आजादी का जश्न, देखें देश भक्ति के रंग में रंगी तस्वीरें

बसंत नोगल ने गोठी, झिमिर गांव, दर, बालिंग, ढाकर, विदांग और दावे के सभी चौकी प्रभारियों व हिमवीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं, उत्तरकाशी से लगी चीन सीमा पर भी आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। 

Independence Day 2022: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Independence Day 2022: Itbp Hoisted Tricolour on 16 thousand feet Height on china Border
चीन सीमा पर ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला

उधर,11 वीं एसएसबी डीडीहाट की ओर से भी व्यास घाटी के चीन सीमा के गुंजी, कालापानी और नाभीढांग चौकी तक राष्ट्रीय गान और भारत माता की जयकारों के साथ बड़े शान से तिरंगा झंडा फहराया। धारचूला, गर्ब्यांग, रोंगती पुल में नेपाल सशत्र प्रहरी तथा नेपाल प्रहरी को मिठाई भी बांटी। ध्वजारोहण के बाद सभी सीमा चौकियों व वाहिनी मुख्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया। 

Independence Day 2022: Itbp Hoisted Tricolour on 16 thousand feet Height on china Border
चीन सीमा पर ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला

कार्यवाहक कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण, द्वितीय कमान अधिकारी ने बताया गया कि इस वर्ष 11 वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अनेक महत्वपूर्ण स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया है। इसके अलावा 12,000 से अधिक झंडे वितरित कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2022: Itbp Hoisted Tricolour on 16 thousand feet Height on china Border
नेपाल सीमा पर बांटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला

धारचूला में झूलापुल पर नेपाल के एपीएफ डिप्टी एसपी जगत डांगा, नेपाल पुलिस के निरीक्षक जगत मगर व भारतीय जवानों ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। नेपाल से आए सेना बल के अधिकारियों ने एसएसबी के अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
Independence Day 2022: Itbp Hoisted Tricolour on 16 thousand feet Height on china Border
सीमा पर फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, धौलीगंगा पावर स्टेशन में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास व उत्साहपूर्वक मनाया गया। पावर स्टेशन के तपोवन स्थित प्रशासनिक भवन के प्रांगण में समूह महाप्रबंधक राजीव जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed