फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: देवभूमि उत्तराखंड में ऐसे मना आजादी का जश्न, देखें देश भक्ति के रंग में रंगी तस्वीरें

Mon, 15 Aug 2022 04:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Aug 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2022 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में आजादी का जश्न - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाई गई। सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। वहीं, सीएम ने वहां मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही प्रदेशभर में कई जगह प्रभात फेरी निकाली गई तो कहीं पर ध्वजारोहण किया गया। साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। 



Independence Day: जनसभाओं से गूंज उठती थी मसूरी, बापू यहीं बनाते थे स्वतंत्रता आंदोलन को धार देने की रणनीति

सीएम धामी ने राजधानी देहरादून के परेड मैदान में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। 

Independence Day 2022 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में आजादी का जश्न - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दोपहर को सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है। 

Koo App

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को सशक्त, समृद्ध बनाने और विश्वगुरु के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लें। #IndependenceDayIndia #AzaadiKaAmritMahotsav #IndependenceDay2022

View attached media content

- Madan Kaushik (@madankaushikbjp) 14 Aug 2022

Independence Day 2022 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में आजादी का जश्न - फोटो : अमर उजाला

बाबा रामदेव ने भी हरिद्वार में तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा का नारा केवल 15 अगस्त तक ही सीमित न रहे। बल्कि पूरे साल हर घर पर , घर मठ मंदिर पर तिरंगा रहना चाहिए। यह अभियान टूटना नहीं चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2022 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में आजादी का जश्न - फोटो : अमर उजाला

सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में ध्वज फहराया। इस दौरान प्रांगण में मौजूद समस्त अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र ध्वज के सम्मान में सैल्यूट किया गया।

विज्ञापन
Independence Day 2022 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में आजादी का जश्न - फोटो : अमर उजाला

वही, नंददेवी मंदिर परिसर से लेकर पटाल बाजार से होते हुए चौघान पाटा तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षक एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed