राशनकार्ड धारकों को सरकार ने बड़े नुकसान से बचाया है। उनके लिए सरकार की इस योजना के तहत दिया जाने वाला लाभ मिलता रहेगा।
अंत्योदय योजना के 1.84 लाख कार्डधारकों को अगले आदेश तक प्रति माह 13.50 रुपये प्रति किलो की दर से एक किलो चीनी मिलती रहेगी। अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को नकद लाभ अंतरण (डीबीटी) का लाभ केंद्र सरकार की अनुमति देने के बाद दिया जाएगा।
इस संबंध में बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आनंद बर्द्धन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को प्रतिमाह एक किलो चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराई जाती है।
प्रदेश सरकार ने सितंबर माह में फैसला लिया था कि अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को चीनी उपलब्ध न कराकर इस पर दी जाने वाली सब्सिडी की राशि (18.50 रुपये) लाभार्थी के खाते में डाल दी जाएगी। लेकिन ऐसे में उन लोगों को नुकसान होता जिनके बैंक एकाउंट नहीं है या फिर वे इतनी रकम निकालने के लिए बैंक नही जाते।
प्रदेश मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी प्रदान कर दी थी और शासनादेश भी जारी हो गया था। इसके बाद से अब उन्हें इस योजना के तहत बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चीनी उन्हें राशन की दुकान से ही मिल सकेगी।