अगर आपने अभी तक अपने मोबाइल सिम को आधार से लिंक नहीं किया है तो अब आपके लिए राहत की खबर है। अब आपको इसके लिए दुकान के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठकर आप ऐसे आधार से मोबाइल को लिंक कर सकते हैं।
मोबाइल को आधार से लिंक करने के लिए UIDAI ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। उपभोक्ताओं को 1 दिसंबर के बाद बायोमैट्रिक देने की जरूरत नही हैं। इसलिए जिन यूजर्स ने अभी तक मोबाइल को आधार से लिंक नहीं किया है वह इसके बाद ही आधार से लिंक करें।
UIDAI ने कहा है कि ग्राहक सिम कार्ड रिटेलर को अपने फिंगरप्रिंट दिए बिना ही इसे लिंक करा सकते हैं। इसके लिए बस ये काम करना होगा। ट्वीट के मुताबिक 1 दिसंबर 2017 के बाद मोबाइल ऑपरेटर की तरफ से मिले एसएमएस के जरिए आधार से लिंक किया जा सकेगा। उपभोक्ता घर बैठे ओटीपी (OTP) के जरिए इसके कर सकते हैं।
जिन ग्राहकों का मोबाइल नबंर पहले से आधार से जुड़ा हुआ है वे ओटीपी के जरिए आधार से सिम को कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट या एप के जरिए भी यह काम पांच मिनट में हो जाएगा। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी के इस्तेमाल के बाद सिम आधार से लिंक हो जाएगा।
इसके साथ ही इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) के जरिए भी सिम कार्ड आधार से लिंक करा सकते हैं। इसके लिए भी उसे कंपनी की बेवसाइट या जारी होने वाले विशेष ऐप में अपने को रजिस्टर्ड कराना होगा।