अगर आपने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना या प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत पंजीकरण कराया है तो लाभ पाने के लिए आपको ऐसा करना होगा।
अब योजना के तहत पंजीकरण के रिन्यूअल का समय आ गया है। इसके लिए बैंकों की ओर से सूचना भी ग्राहकों को भेजी जा रही है। इसके तहत 12 रुपये और 330 रुपये के दोनों बीमा का रिन्यूअल होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत की थी। इन दोनों योजनाओं का लाभ लेने वालों को अब योजना का रिन्यूअल इसी रकम से कराना होगा। इसके लिए बैंक सभी लोगों को एसएमएस अलर्ट भेज रहे हैं। बैंकों की तरफ से अकाउंट होल्डर्स के साथ-साथ पॉलिसी होल्डर्स को मैसेज भेजा जा रहा है कि 25 मई से 31 मई तक किसी भी समय अकाउंट से 12 और 330 रुपए रुपये ऑटो डेबिट कर लिए जाएंगे। लिहाजा अपने खाते में पैसा जरूर रखें।
साथ ही बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सभी खाताधारकों को आधार अपडेट करने को भी कहा गया है। ताकि कोई भी गलत तरीके से इंश्योरेंस क्लेम न ले सके। योजना में बने रहने के लिए बीमाधारक का रिन्यूअल कराना जरूरी है। प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना में बीमा धारक को दो लाख का दुर्घटना कवर मिलेगा। जबकि दुर्घटना के दौरान विकलांगता आदि की स्थिति में एक लाख रुपये का कवर मिलेगा।
हालांकि, अगर दुर्घटना के दौरान व्यक्ति की दोनों आंखों की रोशनी चली जाती है या फि र उसके हाथ और पैर बेकार हो जाते हैं तो भी दो लाख रुपए का कवर बीमाधारक को मिलेगा। कोई भी बचत खाते वाला व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है। इसके लिए केवल 12 रुपये सालाना प्रीमियम है।