फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nainital: वीकेंड पर सरोवर नगरी में सैलानियों की उमड़ी भीड़, हुआ ट्रैफिक जाम, 80 फीसदी होटल पैक, तस्वीरें

Sun, 12 May 2024 12:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 May 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
Huge Crowd of tourists gathered in Nainital on weekend traffic jam 80 percent hotels packed
नैनीताल में जाम - फोटो : अमर उजाला

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के चलते सैलानियों ने नैनीताल की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह से ही सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अब पर्यटकों की आमद बढ़ती ही जाएगी। वाहनों का दबाव बढ़ा तो पुलिस ने शहर के प्रवेश द्वार (रूसी बाईपास, नारायण नगर व पाइंस) में बनाई गई अस्थाई पार्किंग में ही वाहनों को रोका। आज भी शहर में यही हालात हैं। शहर के 80 फीसदी होटल पैक हैं।



एसपी यातायात व क्राइम हरबंश सिंह ने बताया कि अभी हालात सामान्य हैं। हालांकि बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे हैं, लेकिन पार्किंग स्थल अभी पैक नहीं हुए हैं। यहां पहुंचे सैलानियों से पर्यटन स्थल गुलजार है। साथ ही सैलानी नौकायन का आनंद ले रहे हैं।

आस्था और उत्साह की तस्वीरें: रिमझिम बारिश के बीच खुले बदरीनाथ के कपाट...बदरी विशाल के जयकारों से गूंजा धाम

Huge Crowd of tourists gathered in Nainital on weekend traffic jam 80 percent hotels packed
नैनीताल में जाम - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में छोटी बड़ी पार्किंग फुल होने के बाद सैलानियों के वाहनों को रूसी बाईपास, नारायण नगर और पाइंस में बनाई गई अस्थाई पार्किंग में रोका जाएगा। यहां से सैलानी शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजे जाएंगे। 

Huge Crowd of tourists gathered in Nainital on weekend traffic jam 80 percent hotels packed
नैनीताल में जाम - फोटो : अमर उजाला

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि मानसून पहुंचने तक सैलानियों की आमद बनी रहेगी। अभी शहर में करीब 80 फीसदी होटल पैक हैं। पर्यटक पहले ही ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Huge Crowd of tourists gathered in Nainital on weekend traffic jam 80 percent hotels packed
नैनीताल में जाम - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पर्यटन से जुडे़ कारोबारियों से अपील की है कि नैनीताल भ्रमण पर आने वाले सैलानियों की अपने नैतिक कर्तव्य के तहत उनकी मदद करें। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
Huge Crowd of tourists gathered in Nainital on weekend traffic jam 80 percent hotels packed
नैनीताल में जाम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सैलानियों ने नैनीताल के साथ ही भवाली, भीमताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर का रुख भी किया। मल्लीताल स्थित पंत पार्क, भोटिया तिब्बती बाजार, चाट पार्क समेत माल रोड में सैलानियों की चहल पहल बनी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed