फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाज कराने निकले थे पति-पत्नी, अचानक ऐसे आ गई मौत, शवों के रेस्क्यू की तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Tue, 24 Apr 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Tue, 24 Apr 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
Horrible photos of couple dead body rescue car accident in tehri
accident

पति पत्नी ने कभी सोचा भी नहीं था कि अब वे अपना इलाज कराकर कभी घर नहीं लौट पाएंगे। मौत इस तरह से आई कि देखने वाले भी सिहर गए।


 

Horrible photos of couple dead body rescue car accident in tehri
accident

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तीन धारा (धौलीधार) के समीप कार दुर्घटना में दंपति की मौत हो गई है। कार ड्राइवर घायल हो गया। उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

Horrible photos of couple dead body rescue car accident in tehri
accident

सोमवार सुबह लगभग सवा सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि तीन  धारा  से  2 किलोमीटर  आगे  धौलीधार  के समीप  एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 100  मीटर  नीचे  खाई  में  गिर  गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची। कार दुर्घटना में अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) के व्यापारी मनोज मित्तल (46) पुत्र  स्वर्गीय  सुंदर  लाल और  संगीता  मित्तल (40) मौके पर ही दम तोड़ चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horrible photos of couple dead body rescue car accident in tehri
accident

जबकि कार ड्राइवर  अतुल  पुत्र  देवेंद्र  सिंह निवासी तुणख्या  कोट  ब्लॉक  जनपद  पौड़ी घायल  हो  गया। घायल को रेसक्यू कर सीएचसी देवप्रयाग  भेजा  गया। पुलिस को गहरी खाई में गिरी कार तक पहुंचने और घायल व शवों को निकालने में पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Horrible photos of couple dead body rescue car accident in tehri
accident

मुश्किल तब हुई, जब रेसक्यू टीम को सड़क से कार नहीं दिखाई दी। बछेलीखाल चौकी की आपदा प्रबंधन टीम की मदद से बड़ी मुश्किल से कार खाई में मिली। थाना प्रभारी देवप्रयाग विनोद राणा के मुताबिक अगस्त्यमुनि के व्यापारी मनोज मित्तल इलाज के सिलसिले में अपनी पत्नी के साथ देहरादून जा रहे थे। जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहां सड़क काफी चौड़ी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed