फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार का खौफनाक अंत: दूसरे युवक से हुई नजदीकी तो प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार, बेरहमी से की प्रेमिका की हत्या

Wed, 09 Jul 2025 11:50 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Jul 2025 11:50 AM IST
सार

Haridwar Crime News: एक महीना पहले युवती युवक से अलग हो गई थी। लेकिन प्रेमी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और फिर से साथ रहने को कहा ।इनकार करने पर गुस्से में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Horrible End of childhood love Boyfriend Doing girlfriend Murdered after she got close to another boy
प्रेमिका की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सिडकुल थाना क्षेत्र में चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या करने के वाले आरोपी प्रेमी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दूसरे युवक से नजदीकी बढ़ने और उससे अलग होने पर हत्या को अंजाम दिया। युवती पहले ही आरोपी को साथ रहने के लिए मना कर चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सोमवार दोपहर नवोदय नगर कॉलोनी 60 फुटा रोड के पास कटहेली बाग जिला सहकारी बैंक के सामने सीतापुर हाल हेत्तमपुर रोशनाबाद निवासी 21 वर्षीय युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रदीप निवासी हुसैनगंज जिला सीतापुर यूपी फरार हो गया था। युवती के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने टीम के साथ मंगलवार को सिडकुल क्षेत्र से आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।

Rishikesh: राम तपस्थली घाट पर गंगा में डूबीं मध्यप्रदेश से राम कथा सुनने आई मां-बेटी, तलाश जारी

Horrible End of childhood love Boyfriend Doing girlfriend Murdered after she got close to another boy
प्रेमिका की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी ने बताया कि करीब चार साल तक साथ रहने के बाद एक महीने पहले दोनों में दूरी बन गई थी। झगड़े और मनमुटाव के कारण युवती प्रदीप से अलग हो गई। रोशनाबाद में अपनी सहेली के साथ रहने लगी। प्रदीप हेत्तमपुर गांव में युवती के भाई के साथ रहने लगा।

Horrible End of childhood love Boyfriend Doing girlfriend Murdered after she got close to another boy
प्रेमिका की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

युवती के किसी अन्य युवक से नजदीकी होने और साथ में रहने के कारण प्रदीप उससे नाराज हो गया। सोमवार को उसने समझाने के लिए नवोदयनगर कॉलोनी में मिलने बुलाया। यहां आने से पहले आरोपी ने रोशनाबाद से दुकान से चाकू खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horrible End of childhood love Boyfriend Doing girlfriend Murdered after she got close to another boy
हरिद्वार सिडकुल थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उसने युवती को मनाने की कोशिश की, लेकिन बातचीत के बाद उसने प्रदीप के साथ रहने से साफ मना कर दिया। तब दोनों में कहासुनी भी हुई। इस बीच आरोपी प्रदीप जेब से चाकू निकाल युवती का गला रेतकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Horrible End of childhood love Boyfriend Doing girlfriend Murdered after she got close to another boy
हत्या के बाद भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी ने बताया कि आरोपी प्रदीप सिडकुल की एंड्स लाइट कंपनी में काम करता था। युवती के माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी प्रदीप और युवती को वर्ष 2021 से हरिद्वार आकर लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगा। युवती उसकी स्कूल के समय की प्रेमिका थी। प्रदीप ने ही उसे सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी पर लगवाया था। एक साल पहले युवती का भाई भी प्रदीप के पास आकर रहने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed