फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: उत्तराखंड के इस मंदिर में भोले के जयकारों संग खेली भस्म की होली, दिखा अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें

Tue, 07 Mar 2023 09:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Mar 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Holi 2023: Bhasma Holi is played in Kashi Vishwanath temple Uttarkashi Uttarakhand News in Hindi
उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला

रंगों और फूलों से होली खेलते हुए तो आपने लोगों को देखा ही होगा। लेकिन उत्तराखंड के इस मंदिर में भस्म होली खेली जाती है। जी हां, उत्तरकाशी के प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में होली के अवसर पर भोले के जयकारों के साथ भस्म होली खेली गई।



Holika Dahan 2023: उत्तराखंड में इस समय होगा होलिका दहन, पूजन के लिए सुबह से पहुंचने लगीं महिलाएं

बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के बाद भस्म होली का आयोजन हुआ। इस दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। जिन्होंने एक दूसरे पर हवन कुंड की भस्म लगाकर होली की बधाईयां दी।

Holi 2023: Bhasma Holi is played in Kashi Vishwanath temple Uttarkashi Uttarakhand News in Hindi
उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विगत कई सालों से उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर होली का आयोजन किया जा रहा है। होलिका दहन के दिन सुबह आरती के बाद खेली जाने वाली इस होली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग शामिल होते हैं। 

Holi 2023: Bhasma Holi is played in Kashi Vishwanath temple Uttarkashi Uttarakhand News in Hindi
उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को मंदिर के महंत अजय पुरी ने आरती के बाद शिवलिंग पर भस्म लगाकर भस्मी होली का शुभारंभ किया। जिसके बाद मंदिर प्रांगण भोले के जयकारों से गूंज उठा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023: Bhasma Holi is played in Kashi Vishwanath temple Uttarkashi Uttarakhand News in Hindi
उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला

महंत अजय पुरी ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान को भस्म लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि वर्ष भर होने वाले यज्ञों की भस्म को होली के लिए एकत्रित किया जाता है। यह भस्म भोलेनाथ के भक्त प्रसाद के रूम में भी ले जाते हैं। 

विज्ञापन
Holi 2023: Bhasma Holi is played in Kashi Vishwanath temple Uttarkashi Uttarakhand News in Hindi
उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला

बताया कि यह भस्म पूरी तरह से प्राकृतिक है। जिससे रसायनिक रंगों से होने वाले नुकसान से भी बचाव होता है। इस मौके पर महंत जयेंद्र पुरी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र नौटियाल, भाजपा नेता हरीश डंगवाल भी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed