Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death of Arsh Ansari lost his life after being run over by car not due to beating CCTV footage reveals truth

अर्श अंसारी की मौत: पीटने से नहीं, कार के कुचलने से गई किशोर की जान, सीसीटीवी फुटेज से खुला मौत का राज

Tue, 10 Nov 2026 06:19 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 10 Nov 2026 06:19 PM IST
सार

आठ नवंबर की रात अर्श अपने दोस्तों के साथ दिवाली मना रहा था। देर रात सभी कार से निकले थे। तड़के करीब तीन बजे रेसकोर्स के सूरी चौक पर उनका सामना स्कूटी सवार युवकों के दूसरे गुट से हुआ। दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आमना-सामना होते ही पुरानी कहासुनी फिर शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला बढ़ गया। इस दौरान अर्श की मौत हो गई।

विज्ञापन
Death of Arsh Ansari lost his life after being run over by car not due to beating CCTV footage reveals truth
देहरादून में किशोर की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली की रात दोस्तों के साथ घर से त्योहार मनाने निकले 15 वर्षीय अर्श अंसारी की मौत की गुत्थी अब सीसीटीवी फुटेज से सुलझती नजर आ रही है। शुरुआती तौर पर जिस घटना को मारपीट के दौरान हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था, उसमें अर्श की जान दोस्तों की ही कार से कुचलने के कारण गई थी। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि सूरी चौक पर दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद के बाद अर्श और उसके साथी वहां से भागे थे। इसी दौरान धर्मपुर चौक के पास अग्रवाल बेकरी के नजदीक दोनों पक्षों का दोबारा आमना-सामना हुआ। यहां मची भगदड़ के बीच पीछे की ओर तेजी और लापरवाही से बैक हो रही कार के पिछले पहिये की चपेट में अर्श आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला

थाना डालनवाला पुलिस के मुताबिक, आठ नवंबर की रात अर्श अपने दोस्तों के साथ दिवाली मना रहा था। देर रात सभी कार से निकले थे। तड़के करीब तीन बजे रेसकोर्स के सूरी चौक पर उनका सामना स्कूटी सवार युवकों के दूसरे गुट से हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आमना-सामना होते ही पुरानी कहासुनी फिर शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला बढ़ गया। यहां हुए विवाद के बाद युवक वहां से निकले, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।

विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच अग्रवाल बेकरी, धर्मपुर चौक के पास फिर विवाद हुआ। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। युवक इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच अर्श भी अपने साथियों के साथ वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि जिस कार से वह अपने दोस्तों के साथ आया था, वह पीछे की ओर तेजी से बढ़ी। इसी दौरान अर्श कार के पिछले हिस्से के नीचे आ गया और पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
UK Top News: लगातार हत्याओं से दहला दून, गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद, योगनगरी में सीएम की बड़ी घोषणाएं

Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज ने बदली जांच की दिशा

घटना के बाद अर्श के शरीर पर चोटों के निशान मिलने और परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाए जाने के कारण पुलिस ने हत्या के एंगल से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। अर्श के पिता नदीम अंसारी ने नौ नवंबर को थाना डालनवाला में शिकायत देकर बेटे के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि आठ नवंबर को दोस्त ने अर्श को नेहरू कॉलोनी स्थित अपने घर पर दिवाली मनाने के लिए बुलाया था।

रात करीब 12 बजे उनकी बेटे से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद जब अर्श घर नहीं लौटा तो दोस्तों की ओर से बताया गया कि वह सुबह आ जाएगा। अगले दिन सुबह अर्श के दोस्त की मां ने फोन कर बताया कि अर्श मोर्चरी में है। पिता के मुताबिक, मोर्चरी पहुंचने पर बेटे के शरीर पर कई चोटों के निशान दिखाई दिए थे। इसी आधार पर उन्होंने दोस्तों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर घटना का दूसरा पहलू सामने आया। फुटेज में अर्श अपने साथियों के साथ कार से उतरता दिखाई दे रहा है। इसके बाद विवाद और भगदड़ के बीच वह कार के पीछे की ओर पहुंचता है और बैक हो रही कार की चपेट में आ जाता है।

दोस्त की कार से ही हुआ हादसा, जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कार चालक ने अचानक तेजी और लापरवाही से कार पीछे की ओर की थी। इसी दौरान अर्श कार के पिछले पहिये के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल होने के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम में शामिल युवकों की भूमिका, दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और कार चालक की लापरवाही समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि हादसा दोस्त की कार से ही हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed