Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prospect of an increase in their honorarium.

Dehradun News: मानदेय बढ़ने की उम्मीद से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिले चेहरे

Tue, 10 Nov 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 10 Nov 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
prospect of an increase in their honorarium.
- लंबे इंतजार के बाद मिली राहत, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा से उनमें खुशी की लहर है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही कार्यकर्ताओं को सरकार के निर्णय से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में उत्साह का माहौल है।
वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल 9300 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है जबकि सहायिकाओं को लगभग 5250 रुपये दिए जाते हैं। कार्यकर्ता सुमाति पैन्यूली और हिमानी नेगी का कहना है कम मानदेय में बच्चों और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां निभाना चुनौतीपूर्ण रहता है। मानदेय वृद्धि से उन्हें अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में कुछ मदद मिलेगी। सहायिकाओं ने भी वृद्धि की उम्मीद जताते हुए कहा उनके काम और जिम्मेदारियों के अनुरूप मानदेय बढ़ना जरूरी है। घोषणा से उनमें सकारात्मक माहौल बना है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि की घोषणा का स्वागत करते हुए सरकार से अन्य मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लेने की उम्मीद जताई। उनका कहना है कि राज्य कर्मचारी का दर्जा, सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति लाभ जैसी सुविधाएं मिलने से उनका भविष्य सुरक्षित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय वृद्धि की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में खुशी का माहौल है। सभी ने घोषणा का स्वागत किया है। मानदेय में कितनी वृद्धि होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी शासन की ओर से प्राप्त नहीं हुई है। - अंजू बडोला, सीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed