उत्तराखंड होली के उत्सव में रंग गया है। आज पहाड़ से मैदान तक होलिका दहन किया गया और बुधवार को रंग खेला जाएगा। लेकिन होलिका दहन को लेकर बने असमंजस के बीच प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को भी होलिका दहन किया गया था।
वहीं, देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में अधिकांश जगहों पर आज होलिका पूजन और दहन किया गया। होलिका पूजन के लिए सुबह से ही महिलाएं पहुंचने लगी थीं।
Holika Dahan 2023: आज दो घंटे 27 मिनट रहेगा होलिका दहन का समय, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त
देहरादून में पं. राजकुमार शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा तिथि की शुरुआत छह मार्च को शाम चार बजकर 17 मिनट पर हो चुकी थी। इसका समापन सात मार्च को शाम छह बजकर नौ मिनट पर हुआ
2 of 5
उत्तराखंड में होलिका पूजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही छह मार्च को भद्रा की शुरुआत शाम चार बजकर 17 मिनट पर हो गई थी, जोकि सात मार्च को प्रात: काल पांच बजकर 15 मिनट तक रही। क्योंकि भद्रा काल में होलिका दहन नहीं होता। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त सात मार्च, मंगलवार को शाम छह बजकर 12 मिनट से रात आठ बजकर 39 मिनट तक रहा।
3 of 5
उत्तराखंड में होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हल्द्वानी में मुख्य होलिका दहन पूजन आज शाम सात बजे होली मैदान और पटेल चौक में किया गया। ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि दो दिन पूर्णमासी होने के कारण कुछ जगहों पर सोमवार को होलिका दहन किया गया था।
4 of 5
उत्तराखंड में होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6.24 बजे से लेकर रात 8.51 बजे तक रहा। शिव उपासना धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक निरंजनी अखाड़े के स्वामी रामभजन वन ने बताया, पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का समापन सात मार्च को शाम 6.09 बजे तक हुआ।
5 of 5
उत्तराखंड में होलिका पूजन
- फोटो : अमर उजाला
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में होलिका दहन होती है। आठ मार्च को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि शाम 7.42 बजे तक है। सात मार्च को सुबह 6.09 बजे तक रहेगी, जबकि भद्राकाल का साया सात मार्च को सुबह 5.14 बजे तक रहेगा।