फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमालय की चोटियां पड़ने लगी काली, पीछे है यह वजह

Mon, 22 Jan 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 Jan 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
himalayan peak seems black
himalaya

हिमालय की चोटियां काली पड़ रही हैं जो बेहद चिंता का विषय है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह...


 

himalayan peak seems black
himalaya
इस बार जाड़े के मौसम में कम बर्फबारी से हिमालय काले पड़ने लग गए हैं। तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बारिश, बर्फबारी न होने को खेती के लिए भी नुकसानदायक माना जा रहा है।

 
himalayan peak seems black
himalaya
अमूमन दिसंबर, जनवरी में बारिश, बर्फबारी होती है, लेकिन इस बार निचले क्षेत्र तो छोड़िए, हिमालयी क्षेत्र में भी कम बर्फबारी हुई है। समुद्र तल से 2700 मीटर की ऊंचाई पर नामिक और हीरामणि ग्लेशियर की तलहटी पर बसे नामिक क्षेत्र में 12 दिसंबर 2017 के बाद बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है, जबकि अन्य वर्षों में नवंबर से ही बारिश, बर्फबारी होने लगती थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
himalayan peak seems black
हिमालय
12 दिसंबर को जब बर्फबारी हुई थी तो नामिक और हीरामणि ग्लेशियर बर्फ से लकदक हो गए थे। नामिक गांव बर्फ से ढक गया था। एक महीना दस दिन के अंतराल में बारिश, बर्फबारी न होने से हिमालय की चोटियां काली पड़ने लगी हैं।

 
विज्ञापन
himalayan peak seems black
- फोटो : अमर उजाला
नामिक की प्रधान तुलसी जेम्याल, ग्रामीण बहादुर सिंह ने बताया कि बारिश और बर्फबारी न होने से पानी के स्रोतों में पानी कम होने लगा है। उनका कहना है कि कम बर्फबारी और बारिश का असर खेती पर भी पड़ेगा। गर्मियों में पानी का संकट पैदा होगा।

बारिश, बर्फबारी से लिहाज से इस समय मौसम प्रतिकूल है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है, इस वजह से बारिश और बर्फबारी कम हुई है। आने वाले समय में बर्फबारी की संभावना है। बारिश, बर्फबारी के बाद स्थिति में सुधार आएगा।
- डॉ. आनंद शर्मा, उप महानिदेशक, मौसम विज्ञान विभाग, भारत सरकार नई दिल्ली
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed