{"_id":"5a64d48c4f1c1b7c268b5981","slug":"giant-wild-elephant-killed-a-woman-in-kotdwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांव जा रहे थे लोग, अचानक सड़क पर आ धमकी 'गजराज एंड फैमिली' और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव जा रहे थे लोग, अचानक सड़क पर आ धमकी 'गजराज एंड फैमिली' और फिर...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Mon, 22 Jan 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
elephant
गांव के लोग अपने घर जा रहे थे, लेकिन अचानक वहां दिन दहाड़े गजराज एंड फैमिली आ धमकी। इसके बाद जो हुआ वो होश उड़ा देगा।
Trending Videos
elephant
सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग में दिनदहाड़े सड़क पर जा रही एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को चार घंटे तक सड़क से शव नहीं उठाने दिया।
elephant
कोटड़ीढांग से रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छह लोग सनेह मुख्य मार्ग से नजदीक के गांव कादरागंज जा रहे थे, तभी अचानक जंगल से टस्कर हाथी सड़क पर आ गया।विशालकाय हाथी को सामने देख सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
red ear elephant
हाथी को करीब आता देख वहां भगदड़ मच गई। इस बीच गांव निवासी अरुण केष्टवाल की 24 वर्षीय पत्नी अंजलि केष्टवाल का पांव फिसल गया और वह सड़क पर गिर गई। इससे पहले कि अंजलि खड़ी होकर दौड़ पाती, हाथी ने उसके सिर पर पांव रखकर उसे कुचल डाला।
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : self
साथ के लोगों के हो हल्ला करने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया लेकिन महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।