देवभूमि के इस मंदिर को हिमाचल में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में न्याय के लिए पूजा जाता है। इसका संबन्ध राष्ट्रपति भवन से भी है। पढ़िए रोचक बातें...
यह मंदिर है उत्तराखंड में प्रकृति की गोद में बसा यह मंदिर है 'महासू देवता मंदिर'। यह मंदिर त्यूनी-मोरी रोड पर स्थित है। कहा जाता है कि यहां वह जो भी मनोकामना मांगते हैं, वह जरूर पूरी होती है।
उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी, संपूर्ण जौनसार-बावर क्षेत्र, रंवाई परगना के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन, शिमला, बिशैहर और जुब्बल तक महासू देवता की पूजा होती है। इन क्षेत्रों में महासू देवता को न्याय के देवता और मन्दिर को न्यायालय के रूप में माना जाता है। वर्तमान में महासू देवता के भक्त मन्दिर में न्याय की गुहार करते हैं जो उनकी पूरी होती है।
इस मंदिर की दिलचस्प है कि यहां हर साल दिल्ली से राष्ट्रपति भवन को ओर से नमक भेंट किया जाता है। यह मंदिर मिश्रित शैली की स्थापत्य कला को संजोए हुए है।
हिमाचल के प्रदेश के लिए चुनाव आदि के लिए भी इस देवता की पूजा करते हैं। जिससे उन्हें जीत मिल सके। कहा जाता है कि इस मंदिर के गर्भ गृह में भक्तों का जाना मना है। केवल मंदिर का पुजारी ही मंदिर में प्रवेश कर सकता है। ऐसा क्यों है यह कोई भी नहीं जानता।