फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धामी के शपथ ग्रहण की खास बातें: पीएम मोदी, मंत्री रेखा आर्य और सतपाल महाराज छाये, तस्वीरों में देखें और जानें क्यों हो रही इनकी चर्चा

Thu, 24 Mar 2022 08:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Mar 2022 08:19 AM IST
विज्ञापन
Highlights of Dhami swearing in ceremony: PM Modi Cabinet ministers Rekha Arya and Satpal Maharaj remained in discussion
पीएम मोदी, रेखा आर्य, सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के गठन के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। दोपहर ढाई बजे राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्याभिषेक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। शपथ के दौरान पीएम मोदी, मंत्री रेखा आर्य और सतपाल महाराज छाये रहे। राजधानी देहरादून के परेड मैदान मेें आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई खास बातें रही।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: धामी के राज्याभिषेक में वीआईपी मेहमानों ने बढ़ाई रौनक, तस्वीरों में देखिए कैसा रहा राजधानी में दिनभर का सियासी माहौल

इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे। साथ ही केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए।
Highlights of Dhami swearing in ceremony: PM Modi Cabinet ministers Rekha Arya and Satpal Maharaj remained in discussion
रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

शपथ ग्रहण समारोह में रेखा आर्य परंपरागत परिधान में पहुंची थी। इससे पहले मंत्री रेखा आर्य कई बार पारंपरिक परिधान पहनकर कार्यक्रम में पहुंची हैं। वह अपनी पहाड़ी संस्कृति को किसी भी मंच पर बढ़ावा देने का मौका नहीं छोड़ती। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं। 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आई थी। 2017 से उनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार था। 

Highlights of Dhami swearing in ceremony: PM Modi Cabinet ministers Rekha Arya and Satpal Maharaj remained in discussion
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण के दौरान सतपाल महाराज की पगड़ी भी खूब छाई रही। महाराज बेहद शानदार पगड़ी पहनकर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Highlights of Dhami swearing in ceremony: PM Modi Cabinet ministers Rekha Arya and Satpal Maharaj remained in discussion
पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंडी टोपी पहनकर पहुंचे। मंचासीन अतिथियों में वह अलग ही दिखाई दे रहे थे। उनके मंच पर आते ही उपस्थित भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। साधु-संतों को प्रणाम किया। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर आते ही छा गए। उनके समर्थन में खूब नारे लगे। दर्शकों ने उन्हें बुल्डोजर वाले बाबा कहकर संबोधित किया।
 
विज्ञापन
Highlights of Dhami swearing in ceremony: PM Modi Cabinet ministers Rekha Arya and Satpal Maharaj remained in discussion
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, केन्द्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ.संजीव बालियान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद रेखा वर्मा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा व नरेश बंसल, दुष्यंत गौतम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायकगण, सन्तगण, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed