फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: धामी के राज्याभिषेक में वीआईपी मेहमानों ने बढ़ाई रौनक, तस्वीरों में देखिए कैसा रहा राजधानी में दिनभर का सियासी माहौल

Wed, 23 Mar 2022 05:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Mar 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
Pushkar singh Dhami Oath ceremony, VIP guests arrived, see the political atmosphere of capital in Photos
पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्याभिषेक में वीआईपी मेहमानों ने रौनक बढ़ाई। धामी का राज्याभिषेक कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। इस मेगा इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे।


शपथ ग्रहण समारोह में वीआईपी मेहमानों के साथ बड़ी संख्या में लोग परेड ग्राउंड मैदान में पहुंचे। 2.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचते ही शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। इसी दौरान परेड ग्राउंड के आसपास भाजपा समर्थकों की खूब भीड़ जुटी गई। सबसे पहले राज्यपाल ने धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। 

ये भी पढ़ें...शपथ ग्रहण समारोह: भाजपा ने उत्तराखंड के राजनैतिक इतिहास में जोड़ा नया अध्याय, रितु खंडूरी को बनाया पहली महिला स्पीकर

पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने धामी को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी के मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रदेश को अपना मुखिया मिलने के साथ ही आज उत्तराखंड की राजनीति में कुछ मिथक टूटे और कई नए अध्याय भी जुड़े 

 

Pushkar singh Dhami Oath ceremony, VIP guests arrived, see the political atmosphere of capital in Photos
पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्याभिषेक में बुधवार को पीएम मोदी सहित कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। दोपहर 2.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। इससे पहले योगी आदित्यानाथ पहुंचे। 
Pushkar singh Dhami Oath ceremony, VIP guests arrived, see the political atmosphere of capital in Photos
पुष्कर सिंह धामी का शपथ समारोह - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushkar singh Dhami Oath ceremony, VIP guests arrived, see the political atmosphere of capital in Photos
पुष्कर सिंह धामी का शपथ समारोह - फोटो : अमर उजाला
सीएम आवास पर बैठक खत्म होने के बाद सभी परेड ग्राउंड शपथ समारोह स्थल पर पहुंचे। इससे पहले वीआईपी मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरु हुआ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे।

 

विज्ञापन
Pushkar singh Dhami Oath ceremony, VIP guests arrived, see the political atmosphere of capital in Photos
पुष्कर सिंह धामी का शपथ समारोह - फोटो : अमर उजाला
परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग शपथ ग्रहण देखने के लिए पहुंचे। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed