फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड सीएम ने कर दी घोषणा और शासन को हवा तक नहीं

Thu, 08 Dec 2016 04:32 PM IST
राकेश खंडूड़ी / अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
harish rawat announcement without knowing uttarakhand administration
हरीश रावत - फोटो : Self

राज्य अवधारणा के प्रतीक गैरसैंण को सड़क नेटवर्क से जोड़ने के मकसद से गैरसैंण सड़क अवस्थापना विकास निगम के गठन की उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत की घोषणा हवाई साबित हो रही है।


 

harish rawat announcement without knowing uttarakhand administration
फाइल - फोटो : Getty

निगम के गठन के लिए अब तक न तो कोई फाइल चली न ही कोई आदेश हुआ। कायदे से चमोली के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन को घोषणा का प्रस्ताव बनाकर भेजना था, लेकिन उनका कहना है कि यह घोषणा उनके संज्ञान में ही नहीं है।
​

harish rawat announcement without knowing uttarakhand administration
फाइल - फोटो : Getty

भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान जब सरकार राजधानी के मुद्दे पर घिरती दिखी तो मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता बुला गैरसैंण सड़क अवस्थापना विकास निगम के गठन का एलान कर किया था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
harish rawat announcement without knowing uttarakhand administration
gairsain - फोटो : arunesh pathaniya/ amarujala dehrdun

गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने बाकायदा एक पत्रकार वार्ता में सड़क अवस्थापना विकास निगम के गठन की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने गैरसैंण को सड़कों के नेटवर्क से जोड़ने के लिए कुछ प्रमुख सड़कों के नाम भी लिए थे। इनमें जौनाई -बछुवावान, मारचूला-भिकियासैंण, कौडियाला- व्यासघाट, सतपुली-थलीसैँण, नगचूला- क्वीरास्वामां- ग्वालदम-भराड़ीसैंण, पीठसैंण-उफराखाल-सराईखेत, नगचूलाखाल- पांडुखाल, धरासू, लंबगांव, रजाखेत, मलेथा और चंबा-मलेथा आदि सड़कें शामिल हैं।
 

विज्ञापन
harish rawat announcement without knowing uttarakhand administration
हरीश रावत - फोटो : Self

सीएम की इस घोषणा के बाद इसके जल्द शासनादेश जारी होने के आसार जताए जा रहे थे, मगर सरकारी तंत्र की उदासीनता का हाल यह है कि अब तक कागजों पर इसका कोई प्रस्ताव तक नहीं बन सका। कायदे से मुख्यमंत्री जब कोई घोषणा करते हैं, तो संबंधित जिलाधिकारी इसका एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed