फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VDO) बनने के लिए योग्यता में बड़ा बदलाव

Thu, 08 Dec 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
change in village development officer educational qualification
job

पंचायतीराज विभाग में अब इंटर पास बेरोजगार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) नहीं बन सकेंगे। पंचायतीराज विभाग सेवा नियमावली में संशोधन करने जा रहा है।


 

change in village development officer educational qualification

विभाग की ओर से तैयार की गई नई सेवा नियमावली के मुताबिक अब स्नानक पास होने के साथ ही कंप्यूटर में छह माह के डिप्लोमाधारी ही इस पद के लिए आवेदन कर पाएंगे। विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट बैठक में लाकर पारित कराने की तैयारी है।
 

change in village development officer educational qualification
Computer

पंचायतीराज विभाग के अफसरों के मुताबिक वर्तमान में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पद के लिए न्यूनतम योग्यता इंटर पास है। लेकिन, जिस तरीके से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों पर केंद्र और राज्य सरकार की बेहद अहम कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराने की जिम्मेदारी बढ़ी है, ऐसे में उन्हें उच्च शैक्षिक योग्यता के साथ कंप्यूटर शिक्षा में भी तकनीकी दक्ष होना जरूरी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
change in village development officer educational qualification
jobs

नतीजतन सेवा नियमावली में संशोधन करना पड़ रहा है। विभागीय अफसरों के मुताबिक नई सेवा नियमावली में इसका प्रावधान किया जा रहा है कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक हो।
 

विज्ञापन
change in village development officer educational qualification
job

साथ ही विभाग न्यूनतम आयु सीमा में भी बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है। अफसरों के अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 21 साल कर दी जाएगी। सेवा की बाकी शर्तें यथावत रखी गई। पंचायतीराज विभाग के इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही अमलीजामा पहनाया जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed