हरिद्वार में रविवार देर रात सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक के पास एक खेत के नजदीक खाई में दो कंकाल मिले हैं। दोनों कंकाल युवक और युवती के हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे लटके मिले हैं।
Roorkee: लक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने दो सिपाहियों को मारी गोली, पुलिस ने धरपकड़ के लिए शुरू की कांबिंग
एक फंदे में युवती के बाल लिपटे हैं। पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब दस बजे एक सब्जी वाले ने सूचना दी कि डेंसो चौक के पास खेत के निकट खाई में दो नर कंकाल हैं।
2 of 5
युवक युवती के कंकाल मिले
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल और एसएसआई शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर घना अंधेरा होने से पुलिस को खाई में नहीं उतर पाई। अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने के साथ बिजली की व्यवस्था करके खाई में उतरने का प्रयास किया गया।
3 of 5
युवक युवती के कंकाल मिले
- फोटो : अमर उजाला
सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि जहां कंकाल मिले, वहां एक पेड़ के पर दो फंदे लगे हैं। दोनों के शव पूरी तरह से सड़ गल गए थे और हड्डियां नीचे गिरी मिली। एक फंदे में लड़की के सिर के पाल उलझे मिले हैं।
4 of 5
युवक युवती के कंकाल मिले
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। बताया कि दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके की स्थिति ऐसी है कि अभी कपड़ों की तलाशी नहीं ली गई।
5 of 5
युवक युवती के कंकाल मिले
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। उन्होंने बताया इस बिंदु से भी जांच की जा रही है कि कहीं दोनों की हत्या तो नहीं की गई।