{"_id":"634c06d1869aab747e672443","slug":"roorkee-firing-breaking-news-three-miscreants-shoot-policeman-during-checking-in-laksar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: लक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने दो सिपाहियों को मारी गोली, पुलिस ने धरपकड़ के लिए शुरू की कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: लक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने दो सिपाहियों को मारी गोली, पुलिस ने धरपकड़ के लिए शुरू की कांबिंग
Sun, 16 Oct 2022 08:40 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Oct 2022 08:40 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि तीनों बदमाशों पर तीन दिन पूर्व लक्सर के एक कारोबारी के घर डकैती के प्रयास में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
लक्सर में बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने दो सिपाहियों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने चार राउंड हवाई फायरिंग भी की और फरार हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीओ समेत भारी पुलिस मौके पर पहुंचा। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। दोनों सिपाहियों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कस्बा स्थित सुनील कुमार ने घर के अंदर ही परचून की दुकान कर रखी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम दो अलग-अलग बाइकों पर छह नकाबपोश बदमाशों ने सुनील कुमार के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया था लेकिन परिवार ने दरवाजा नहीं खोला था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए थे। बदमाश पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे।
विज्ञापन
Uttarakhand Breaking: हरिद्वार सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, मिला जैश-ए-मोहम्मद के नाम का लेटर
विज्ञापन
दोबारा बदमाशों के आने की आशंका पर पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली में तैनात एक सिपाही की सुनील कुमार के घर के पास सादे कपड़ों में तैनाती की थी। साथ ही सिपाही पंचम प्रकाश को गली के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दो अलग-अलग बाइकों पर तीन नकाबपोश बदमाश सुनील के घर के बाहर पहुंचे। इस बीच सिपाही की सीसीटीवी कैमरे पर नजर पड़ी। बदमाश कुछ समझ पाते सिपाही घर से बाहर निकल आया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की।
सिपाही ने मेन बाजार दुर्गा चौक के पास तक उनका पीछा किया। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने सिपाही पर गोली चला दी जो उसके पैर में लगी और वह जमीन पर गिर गया। इस बीच चेतक बाइक पर तैनात सिपाही राजेंद्र सिंह सामने से आ रहे थे। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे और बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। बदमाशों ने उन पर भी गोली चला दी। गोली राजेंद्र सिंह के पैर में लगी। भीड़ जमा होती देख बदमाशों ने चार राउंड हवाई फायरिंग की और फरार हो गए।
सूचना मिलते ही सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी, इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट और एसएसआई अंकुर शर्मा समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर भर में सर्च अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, सिपाहियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।