फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar: युवक-युवती के कंकाल निकालने के लिए रातभर जुटी रही पुलिस, नहीं हुई शिनाख्त, अब होगा डीएनए टेस्ट

Mon, 17 Oct 2022 09:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Oct 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Haridwar News: Police will do DNA test of Boy and Girl Skeletons
युवक युवती के कंकाल मिले - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में खाई में मिले युवक और युवती के कंकाल को निकालने के लिए रातभर पुलिस जुटी रही। गहरी खाई और घना अंधेरा होने से पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे कंकाल निकाले जा सके।



Haridwar: सिडकुल में खेत के पास युवक-युवती के कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पास में लगे मिले फांसी के दो फंदे

कंकालों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। दोनों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे जाएंगे। रविवार की रात करीब 10 बजे सिडकुल में डैंसो चौक के पास खाई में कंकाल पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। कंकाल युवक और युवती का था। लेकिन दोनों की कोई पहचान नहीं हो सकी है।

Haridwar News: Police will do DNA test of Boy and Girl Skeletons
इसी जगह मिले युवक-युवती के कंकाल - फोटो : अमर उजाला

पेड़ के टहनी से गमछे और दुपट्टे के फंदे लगे मिले। दुपट्टे के फंदे पर युवती के सिर के बाल लटके हुए थे। जबकि सड़ी गली हालत में शव कंकाल बनकर नीचे गिरे पड़े थे। गहरी खाई के साथ ही घना अंधेरा होने से रात में कंकाल बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई।

Haridwar News: Police will do DNA test of Boy and Girl Skeletons
इसी जगह मिले युवक-युवती के कंकाल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस रातभर मौके पर डटी रही। सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे कंकाल बाहर निकाले गए। सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं। कपड़ों से किसी तरह की कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली है, जिससे पहचान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar News: Police will do DNA test of Boy and Girl Skeletons
युवक युवती के कंकाल मिले - फोटो : अमर उजाला

घटना के पास से कोई मोबाइल या अन्य सामान भी नहीं मिला है। पहचान के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे जाएंगे। ऐसे में अगर कोई पहचान करना चाहे तो डीएनए से मिलान किया जाएगा। दोनों शव करीब पांच माह पुराने हैं। 

विज्ञापन
Haridwar News: Police will do DNA test of Boy and Girl Skeletons
युवक युवती के कंकाल मिले - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पुलिस कई एंगल पर इसकी जांच में जुटी है। पुलिस की ओर से ऑनर किलिंग से लेकर प्रेम प्रसंग में आत्महत्या के हर बिंदु पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। ऐसी भी आशंका है कि हत्या कर शवों को फंदा लगाकर टांगा गया हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed