फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: घर में बना रहा था पटाखे...अचानक धमाके से उड़ गई छत, चीख-पुकार सुनकर सहम गए लोग, बताया पूरा हाल

Mon, 10 Mar 2025 07:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Mar 2025 07:56 PM IST
सार

Haridwar News: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े सात बजे जब धमाका हुआ तो लोग घरों में थे। अचानक धमाके की आवाज सुनकर दशहत की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Haridwar News Blast while making firecrackers in house roof blew off wall collapsed people Panic Photos
पटाखे बनाते समय धमाका - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पटाखे बनाने के दौरान तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। मकान की छत और दीवार गिर गई। पटाखे बना रहा व्यक्ति मलबे में दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई।

लोगों ने आनन-फानन में उसे मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। बम निरोधक दस्ते की टीम ने भी निरीक्षण किया। फिलहाल घायल की हालत नाजुक बताई जा रही हुई है।

Haridwar: होली पर जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग में हाई अलर्ट, कर्मियों की छुट्टियां निरस्त

Haridwar News Blast while making firecrackers in house roof blew off wall collapsed people Panic Photos
घर में पटाखे बनाते समय हादसा - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े सात बजे जब धमाका हुआ तो लोग घरों में थे। अचानक धमाके की आवाज सुनकर दशहत की स्थिति बन गई। धमाके की आवाज थमते ही चीख पुकार मच गई। इसके बाद मोहल्ले के लोग घरों से निकलकर बाहर आए। घटनास्थल पर पहुंचे। धमाके के साथ घर की पहली मंजिल पर बना कमरे की छत उड़ गई और दीवार भी टूट गई।

Haridwar News Blast while making firecrackers in house roof blew off wall collapsed people Panic Photos
घर में पटाखे बनाते समय हादसा - फोटो : अमर उजाला

अंदर मौजूद आजाद अली विस्फोट में घायल होने के साथ ही मलबे में दब गया। घायल को लहूलुहान हालत में देखकर पहले कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था, बाद कुछ लोगों ने हिम्मत कर उसे मलबे से निकाला और ऊंचे पुल की तरफ लेकर पहुंचे। जहां एंबुलेंस के पहुंचते ही उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar News Blast while making firecrackers in house roof blew off wall collapsed people Panic Photos
घर में पटाखे बनाते समय हादसा - फोटो : अमर उजाला

लोधामंडी में ही कुछ पटाखा कारोबारियों की दुकानें हैं। इस हादसे के बाद पटाखा कारोबारी भी पुलिस के रडार पर हैं। आतिशबाजी के लिए सामग्री कौन दे रहा था, इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। अगर मामले में किसी की भी संलिप्तता सामने आई तो उन पर पुलिस शिकंजा कसेगी।

विज्ञापन
Haridwar News Blast while making firecrackers in house roof blew off wall collapsed people Panic Photos
घर में पटाखे बनाते समय हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसे के वक्त आजाद अली की पत्नी और बच्चे नीचे कमरे में थे। धमाका होते ही बच्चे और महिलाओं में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आजाद अली का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed