फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar: बेरहम मां...अपने ही हाथों उजाड़ दिया खुद का संसार, मासूम जुड़वां बेटियों को तड़पा-तड़पाकर दी मौत

Mon, 10 Mar 2025 01:52 PM IST
रेनू सकलानी आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Mar 2025 01:52 PM IST
सार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मां ने अपनी ही छह महीने की जुड़वां बच्चियों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले से पर्दा उठाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूल किया है कि दोनों बच्चियां रात में अक्सर रोती थीं और उसे आराम नहीं मिलता था। इसलिए उसने तकिया से मुंह दबाकर दोनों को मौत की नींद सुला दिया।

विज्ञापन
Mother killed her twin daughters in Haridwar had love marriage one and a quarter years ago Uttarakhand Crime
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

औलाद की खातिर मां हर मुसीबत से लड़ जाती है। मगर मां ही दो मासूम जुड़वां बेटियों की हत्या कर देगी, इस बात ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। सवा साल पहले प्रेम विवाह होने के बाद छह माह पहले शुभांगी ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। पहले आर्थिक स्थिति और फिर दो जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद देखरेख करने को लेकर भी परेशानी बढ़ गई।





इसको लेकर उसके अंदर चिढ़चिढ़ापन बढ़ गया। वारदात वाले दिन बच्चियों के लगातार रोने पर उन्हें चुप कराने के उसने कई जतन किए। जब मासूम बेटियां चुप नहीं हुई और रोती ही रहीं तो मां ने झल्लाहट में आकर पहले उन्हें रजाई से दबाया फिर चुन्नी से गला कसकर उन्हें हमेशा के लिए खामोश कर दिया।

Mother killed her twin daughters in Haridwar had love marriage one and a quarter years ago Uttarakhand Crime
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, टिहरी गढ़वाल चंबा के रहने वाले महेश सकलानी की सिडकुल में नौकरी के दौरान पीलीभीत निवासी शुभांगी से मुलाकात हुई थी।
Mother killed her twin daughters in Haridwar had love marriage one and a quarter years ago Uttarakhand Crime
ज्वालापुर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

दोनों ने नजदीकी बढ़ने के बाद शादी करने का फैसला किया था। करीब सवा साल पहले दोनों का प्रेम विवाह हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother killed her twin daughters in Haridwar had love marriage one and a quarter years ago Uttarakhand Crime
हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल - फोटो : अमर उजाला

शुभांगी के परिजन शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। वह भी पहले सिडकुल की ही एक कंपनी में नौकरी करती थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधायक निधि खर्च करने में सौरभ बहुगुणा और गणेश जोशी आगे, धन सिंह रावत व प्रेमचंद अग्रवाल पीछे

विज्ञापन
Mother killed her twin daughters in Haridwar had love marriage one and a quarter years ago Uttarakhand Crime

शादी के बाद दोनों ज्वालापुर में किराये के मकान में रहने लगे। छह माह पहले ही शुभांगी ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed