Haridwar: होली पर जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग में हाई अलर्ट, कर्मियों की छुट्टियां निरस्त
राजाजी टाइगर रिजर्व और हरिद्वार वन प्रभाग का जंगल आबादी क्षेत्र से सटा हुआ है। जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में जाते रहते हैं, लेकिन होली पर हरिद्वार से सटे वन क्षेत्रों के निकट जश्न की आड़ में हुड़दंगी में उपद्रव मचाते हैं।
विस्तार
होली पर्व पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। साथ ही कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा। कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजाजी टाइगर रिजर्व और हरिद्वार वन प्रभाग का जंगल आबादी क्षेत्र से सटा हुआ है। जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में जाते रहते हैं, लेकिन होली पर हरिद्वार से सटे वन क्षेत्रों के निकट जश्न की आड़ में हुड़दंगी में उपद्रव मचाते हैं। साथ ही इस जश्न की आड़ में वन्यजीव तस्कर जंगलों में घुसकर शिकार करने फिराक में भी रहते हैं।
इसको लेकर हरिद्वार वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 24 घंटे गश्त की जा रही है। अधिकारियों की ओर से रेंज स्तर पर भी गश्ती टीमों का गठन किया गया है। टीम हर आने-जाने वाले की निगरानी की जा रही है।
विभाग की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। उन्हें विशेष कारणों पर ही छुट्टियां दी जाएंगी, ताकि कोई भी जंगल में घुसकर जंगली जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचा सके।
Haridwar News: घर में पटाखे बनाने के लिए रखी सामग्री में हुआ विस्फोट, मलबे में दबा व्यक्ति, गंभीर घायल
वीकेंड पर फुल रही जंगल सफारी के लिए बुकिंग
राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए वीकेंड पर बुकिंग फुल रही। पर्यटकों की ओर से जंगल सफारी के लिए पहले ही ऑनलाइन बुकिंग करा ली गई। शनिवार और रविवार को सैलानियों के अधिक संख्या में अधिक पहुंचने से जंगल सफारी के लिए मारामारी रही। चिल्लावाली, चीला, मोतीचूर रेंज से कई पर्यटकों को मायूस भी लौटना पड़ा।
होली पर्व पर जंगली जानवरों को खतरा रहता है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलाें में हाई अलर्ट घोषित कर गश्त की जा रही है। हर संदिग्ध पर भी नजर रखी जा रही है। ।
अजय लिंगवाल, वार्डन, हरिद्वार