हरिद्वार महाकुंभ में कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड सर्विलांस कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कंट्रोल रूम से कोविड संक्रमितों व संपर्क में आए लोगों के चिह्नीकरण और कोविड जांच की कार्रवाई पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम कोविड संक्रमित की समय पर राज्य वापसी या आइसोलेशन को भी सुनिश्चित करेगा।
महाकुंभ के दौरान कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकना मेला और जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए कोविड संक्रमण को रोकने के लिए सभी संभावित इंतजाम किए जा रहे हैं। महाकुंभ की शुरुआत के साथ बृहस्पतिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में सर्विलांस कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया। कंट्रोल रूम में एनसीडीसी के एक अधिकारी समेत पांच विशेषज्ञों की तैनाती की गई है।
महाकुंभ में लापरवाही: न मास्क न शारीरिक दूरी का ख्याल, घाटों पर बखौफ घूम रहे श्रद्धालु, तस्वीरें...
डॉ. जितेंद्र नेगी को कोविड कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। मेला क्षेत्र में कोविड संक्रमित यात्री मिलने के साथ कंट्रोल रूम स्तर पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। संक्रमित मिलने की जानकारी संबंधित मेला क्षेत्र में सर्विलांस टीम को दी जाएगी। सर्विंलास टीम संक्रमित के संपर्क में आए लोगों के चिह्नीकरण की रिपोर्ट सर्विलांस कंट्रोल रूम को भेजेगी। इसके बाद कोविड जांच टीम संक्रमित के संपर्क में आए सभी लोगों की कोविड जांच करेगी।
2 of 6
कुंभ में नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन
- फोटो : अमर उजाला
अगर संक्रमित के संपर्क में आया कोई व्यक्ति वापस लौट गया है तो स्थानीय प्रशासन को सूचित किया जाएगा। सर्विलांस कंट्रोल रूम कोविड सेंटर में भर्ती और वापस लौटाए जाने वाले संक्रमितों का भी रिकार्ड तैयार करेगा। डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि कोविड और अन्य संक्रामक रोगों के फैलाव को रोकने के लिए सर्विलांस रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम संक्रमित और उनके संपर्क में आए लोगों की निगरानी करेगा।
3 of 6
कंट्रोल रूम में बात करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए आने वाले यात्रियों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मुुहैया कराई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित मेलाधिकारी स्वास्थ्य कार्यालय में कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। मेला स्वास्थ्य अनुभाग का दावा है कि कंट्रोल रूम में सूचना देने के साथ महज 20 मिनट में मरीज तक मदद पहुंच जाएगी।
4 of 6
हरिद्वार कुंभ मेला
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित मेलाधिकारी स्वास्थ्य कार्यालय में बृहस्पतिवार को दर्जाधारी संजय सहगल और मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने आपतकालीन कंट्रोल रूम को शुभारंभ किया। डॉ. पंकज कोहली को कंट्रोल रूप का प्रभारी बनाया गया है। मेलाधिकारी ने बताया कंट्रोल रूप में तीन शिफ्टों में 10-10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके साथ गंभीर स्थिति में मरीजों को एयरलिफ्ट भी कराया जाएगा। मरीज को एयरलिफ्ट कराने के लिए भेल अस्पताल हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु आपातकालीन स्थिति में टोल फ्री नंबर - 18001804052 डायल कर सकते हैं।