फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ में लापरवाही: न मास्क न शारीरिक दूरी का ख्याल, घाटों पर बखौफ घूम रहे श्रद्धालु, तस्वीरें...

Thu, 01 Apr 2021 08:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Apr 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: Covid 19 Rules Broken, Devotees seen Without mask and Social Distancing photos
कुंभ में नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 के साये के साथ बृहस्पतिवार से महाकुंभ शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन हरकी पैड़ी समेत अधिकतर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, कोविड से बचाव की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को नजरअंदाज कर श्रद्धालु घाटों पर बिना मास्क पहने घूमते दिखे।

शारीरिक दूरी के लिए घाटों पर बनाए अधिकतर गोलों पर गंगा में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल और सामान रखा नजर आया। डुबकी लगाने से पहले और बाद में श्रद्धालु धूप से बचने के लिए छांव में जगह-जगह झुंड बनाकर बैठे दिखे।

कंट्रोल रूम से कोविड एसओपी पालन की अपील लाउड स्पीकरों पर होती रही। पालन करने और करवाने वाले नजरअंदाज करते दिखे। श्रद्धालुओं की ऐसे लापरवाही से कोरोना संक्रमण के फैलाव का खतरा भी बढ़ गया है।

महाकुंभ 2021: आज से शुरू हो रहा कुंभ, हरिद्वार आ रहे हैं तो पहले यहां कराएं पंजीकरण

कोविड के साये के बीच कुंभ के सफल आयोजन के लिए मेलाधिकारी दीपक रावत और आईजी मेला संजय गुंज्याल ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा, नौ ग्रहों एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। मेलाधिकारी और आईजी ने मनसा और चंडी देवी में भी पूजा-अर्चना की।    

महाकुंभ 2021: अब आसमान से देखिए कुंभनगरी के नजारे, 30 अप्रैल तक चलेगी हेली सेवा

मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार से महाकुंभ मेला नोटिफाई हो गया है। गंगा की पूजा-अर्चना कर महाकुंभ सकुशल और निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई।

Haridwar Maha Kumbh 2021: Covid 19 Rules Broken, Devotees seen Without mask and Social Distancing photos
कुंभ में नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला

मेलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित कुंभ सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए कोविड एसओपी का पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों, संतों, श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों के समन्वय से कुंभ का सफल आयोजन संपन्न होगा।

Haridwar Maha Kumbh 2021: Covid 19 Rules Broken, Devotees seen Without mask and Social Distancing photos
कुंभ में नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला

आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि सुरक्षित कुंभ आयोजन के लिए एसओपी का पालन करें। गंगा महासभा की ओर से आचार्य अमित शास्त्री ने मेलाधिकारी, आईजी और एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी, को गंगाजलि एवं प्रसाद भेंट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: Covid 19 Rules Broken, Devotees seen Without mask and Social Distancing photos
कुंभ में नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला

कुंभ मेला क्षेत्र में पुलिस ने आठ खोया-पाया केंद्र बनाए हैं। इसके साथ ही कुंभ मेला पुलिस ने ई-पोर्टल एप भी शुरू किया है।  आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने मेला क्षेत्र में बनाए गए आठ खोया-पाया केंद्रों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही 23 खोया पाया केंद्र कुंभ क्षेत्र के थाना परिसरों में  भी स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: Covid 19 Rules Broken, Devotees seen Without mask and Social Distancing photos
कुंभ में नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला

आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि खोया पाया केंद्र मीडिया सेंटर के समीप (दीनदयाल पार्किंग के पीछे), शंकराचार्य चौक, सर्वानंद घाट, सीसीआर, दक्ष पार्किंग, शीतला माता मंदिर, धीरवाली पार्किंग, नीलधारा पार्किंग में बनाए गए हैं। इस खोया पाया केंद्रों पर 24 घंटे पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed