फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Mahakumbh 2021: Heli Service Will start from 1t April for Haridwar Darshan

महाकुंभ 2021: अब आसमान से देखिए कुंभनगरी के नजारे, 30 अप्रैल तक चलेगी हेली सेवा

Wed, 31 Mar 2021 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Mar 2021 08:07 PM IST
सार

  • कुंभनगरी में श्रद्धालुओं के लिए एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी हेली सेवा, 4130 रुपये रहेगा किराया

विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Heli Service Will start from 1t April for Haridwar Darshan
हेलीकॉप्टर - फोटो : ANI

विस्तार

महाकुंभ मेले के दौरान कुंभनगरी की सतरंगी छटा के नजारे अब आसमान से भी देखने को मिलेंगे। इसके लिए एक से 30 अप्रैल तक हेली सर्विस शुरू की जा रही है। कांगड़ी में हेलीपैड से हेलीकॉप्टर उड़ेगा और यहीं पर उतरेगा। यह हेली सर्विस इमरजेंसी के दौरान भी पूरी तरह से तैयार रहेगी। 

विज्ञापन


महाकुंभ मेले को लेकर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। इसके लिए प्रभु हेली सर्विस को इसकी जिम्मेदारी दी गई। कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर मोहित नेहरा ने बताया कि आठ से 10 मिनट की एक राइड होगी। जिसमें हरकी पैड़ी, मनसा देवी, चंडी देवी, ओम पुल, शिवमूर्ति क्षेत्र का नजारा दिखाएगी।
विज्ञापन


राइड शुरू करने के लिए कांगड़ी स्थित हेलीपैड पर जाना होगा। इसके साथ ही कुंभ के दौरान कोई भी आपातकालीन स्थिति आती है तो तुरंत ही मरीज को दिल्ली, ऋषिकेश या देहरादून के अस्पताल में भिजवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति का किराया 4130 रुपये है। टिकट कांगड़ी में हेलीपैड पर भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हरिद्वार आ रहे हैं तो यहां करें पंजीकरण

हरिद्वार महाकुंभ में आने के लिए श्रद्धालुओं को www.haridwarkkumbhmela2021.com, www.haridwarkumbhpolice2021.com पर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए अपनी पूरी जानकारी के साथ 72 घंटे पहले तक की कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट और फिटनेस प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। पंजीकरण की रिसीप्ट मोबाइल में या इसका प्रिंट दिखाने के बाद ही श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा।

कुंभ में 15 सौ स्वयंसेवी संभालेंगे यातायात व्यवस्था: विकल
महाकुंभ में यातायात की व्यवस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 1500 स्वयंसेवक अपना सहयोग देंगे। इस व्यवस्था में सात से 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश के स्वयंसेवी सहभागी बनेंगे। स्थानीय स्वयंसेवी खान-पान की व्यवस्था संभालेंगे।  रुड़की आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संघ प्रचारक उत्तराखंड नरेश कुमार विकल ने बताया कि हरिद्वार में शुरू हो रहे महाकुंभ में यातायात व्यवस्था संभालने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 1500 स्वयंसेवी गणवेश में तैनात होंगे।

इससे पूर्व पुलिस अधिकारियों की ओर से सभी स्वयंसेवियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुंभ में पुलिस की ओर से 16 सेक्टरों में 16 प्रमुख बनाए गए हैं। साथ ही 46 प्वाइंटों पर 10 स्वयंसेवक हर समय मौजूद रहेंगे। दिन और रात की दो शिफ्टें होंगी। इसमें 700 स्वयंसेवी ऐसे हैं जो कि 24 घंटे व्यवस्था में उपस्थित रहेंगे। 800 स्वयंसेवी दिन और कुछ रात में सेवाएं देंगे। स्वयंसेवियों के ठहरने के लिए जिले में तीन बेस कैंप आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की, बीएचएल सरस्वती विद्या मंदिर और हरिद्वार के मायापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed