फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Mahakumbh 2021: Registration Here Before Come to haridwar

महाकुंभ 2021: कल से शुरू हो रहा कुंभ, हरिद्वार आ रहे हैं तो पहले यहां कराएं पंजीकरण

Wed, 31 Mar 2021 07:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Mar 2021 07:34 PM IST
सार

  • श्रद्धालु बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के नहीं कर सकेंगे स्नान
  • वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वालों को मिलेगा सीधा प्रवेश, बाकियों की होगी जांच 
  • कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित 12 राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष नजर 
  • हरिद्वार के सभी बॉर्डर और मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें करेंगी रैंडम सैंपलिंग
     

विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Registration Here Before Come to haridwar
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एक अप्रैल यानी गुरुवार से हरिद्वार महाकुंभ-2021 की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। 30 अप्रैल तक चलने वाले महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं को कोविड-19 की 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।

विज्ञापन


महाकुंभ 2021: अब आसमान से देखिए कुंभनगरी के नजारे, 30 अप्रैल तक चलेगी हेली सेवा
विज्ञापन


कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 12 राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष नजर रहेगी। जिले के सभी बॉर्डर और मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग श्रद्धालुओं की रैंडम सैंपलिंग करेगा। धर्मशालाओं और होटलों में बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के श्रद्धालु नहीं ठहर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021 : नैनीताल हाईकोर्ट ने दिए आदेश, कहा- एक दिन में हों 50 हजार कोरोना जांच

आ रहे हैं हरिद्वार तो ये करना होगा
हरिद्वार महाकुंभ में आने के लिए श्रद्धालुओं को www.haridwarkkumbhmela2021.com, www.haridwarkumbhpolice2021.com पर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए अपनी पूरी जानकारी के साथ 72 घंटे पहले तक की कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट और फिटनेस प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। पंजीकरण की रिसीप्ट मोबाइल में या इसका प्रिंट दिखाने के बाद ही श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा।

Trending Videos

मास्क की अनिवार्यता है

कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि मेला प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं। हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं से कोरोना की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन कराया जाएगा। कोविड निगेटिव रिपोर्ट के साथ मास्क की अनिवार्यता है। घाटों पर शारीरिक दूरी के लिए गोले बनाए गए हैं। सैनिटाइजेशन के लिए बूथ और टीमें लगाई गई हैं। मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि जिले के सभी बॉर्डर पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर चेकिंग शुरू कर दी है। 

पंजीकरण कराने के बाद हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को सीधे प्रवेश दिया जा रहा है। महाकुंभ की अवधि तक यही व्यवस्था चलेगी। जो श्रद्धालु बिना पंजीकरण और कोविड निगेटिव रिपोर्ट के आएंगे, बॉर्डर पर उनकी जांच होगी। कुंभ मेला सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि बॉर्डर और मेला क्षेत्र में रैंडम सैंपलिंग की जाएगी।

अतिसंवेदनशील राज्यों से आने वाले परिवारों के एक-दो सदस्यों के रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। बॉर्डर पर पॉजिटिव आने पर सभी लोगों को लौटा दिया जाएगा। मेला क्षेत्र में पॉजिटिव मिलने वालों को कोविड केयर सेंटरों में आइसोलेट किया जाएगा। जांच के लिए 33 टीमें बनाई हैं। इनमें दस निजी और 23 सरकारी हैं। 10 हजार से अधिक एंटीजन सैंपल रोजाना लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed