फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवानियत की हद पार: ब्लेड से काट डाला दो साल की मासूम का गला, गन्ने के खेत में इस हालत में मिला शव

Tue, 23 Aug 2022 09:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Aug 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Heinous crime news: Two year old girl Brutal Murder by Blade and dead Body found in farm
गन्ने के खेत से मिला दो साल की बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला

सिडकुल थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची का गल्ला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला। हत्या की सूचन पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्ची की शिनाख्त होने के बाद पुलिस हत्या की आशंका सौतेले पिता पर जता रही है। आरोपी फरार है। 



Roorkee: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश को दबिश जारी

सिडकुल थाना क्षेत्र के खालाटीरा मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक किसान ने अपने गन्ने के खेत में बच्ची का शव देखा तो उसके होश उड़ गए। किसान खेत में गन्ना बांधने गया था। किसान ने राहगीरों को सूचना दी और भीड़ जुट गई। बच्ची के गले पर धारदार हथियार का निशान था। जबकि घटना स्थल से ब्लेड, दो मोबाइल फोन, जूते और शर्ट मिली। 

सूचना पर एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल घटनास्थल पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना कर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने साक्ष्य जुटाए।

Haridwar Heinous crime news: Two year old girl Brutal Murder by Blade and dead Body found in farm
बच्ची का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

हत्या करीब 24 घंटे पहले की गई थी। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से बच्ची की शिनाख्त कराई। कई घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल के आसपास एक घायल व्यक्ति को देखा था। पुलिस ने मृतक बच्ची की फोटो के आधार पर उसकी पहचान कराने के लिए आसपास लोगों से पूछताछ की। 

Haridwar Heinous crime news: Two year old girl Brutal Murder by Blade and dead Body found in farm
बच्ची का शव मिलने के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक छानबीन में कुछ लोगों ने बताया कि मृतक बच्ची बागपत के टिकरी गांव निवासी कुलदीप के साथ रहती थी। कुलदीप सिडकुल में गाड़ी चलाता है। कुलदीप सिडकुल में ही फैक्टरी में काम करने वाली बिजनौर निवासी शबाना के साथ चार सालों से रहता है। दोनों ने शादी नहीं की है, लेकिन लिव-इन रिलेशनशिप में दंपती की तरह रहते हैं। बच्ची भी उन्हीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Heinous crime news: Two year old girl Brutal Murder by Blade and dead Body found in farm
बच्ची का शव मिलने के बाद जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने शबाना से संपर्क किया। शबाना ने बताया कि उसका कुलदीप से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह अपने घर बिजनौर आ गई, जबकि उसकी बच्ची कुलदीप के साथ ही थी।

विज्ञापन
Haridwar Heinous crime news: Two year old girl Brutal Murder by Blade and dead Body found in farm
बच्ची का शव मिलने के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी ने बताया कि शबाना ने आशंका जताई है कि कुलदीप ही उसकी बच्ची की हत्या कर सकता है। कुलदीप अभी फरार है, इसलिए पुलिस प्रारंभिक जांच में कुलदीप को आरोपी मानकर उसकी तलाश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed