फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Property dealer Murder case: police Arrested Bjp leader Son from roorkee

Roorkee: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश को दबिश जारी

Tue, 23 Aug 2022 04:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Aug 2022 04:05 PM IST
सार

पुलिस रिजुल को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि भाजपा नेता व एक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। सामान बरामदगी के लिए रिजुल को पुलिस साथ लेकर गई है।

विज्ञापन
Property dealer Murder case: police Arrested Bjp leader Son  from roorkee
इमरान हत्याकांड में भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में प्रॉपर्टी डीलर इमरान हत्याकांड के मामले में मंगलवार को नामजद भाजपा नेता अशोक वर्मा के बेटे रिजुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लक्सर के संघीपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र फरार चल रहे थे। जिसमें से सोमवार देर रात नारसन क्षेत्र से पुलिस ने रिजुल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस रिजुल को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि भाजपा नेता व एक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। सामान बरामदगी के लिए रिजुल को पुलिस साथ लेकर गई है।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

रुड़की के गणेशपुर में 27 जुलाई की सुबह संदिग्ध हालात में एक बिल्डिंग की छत से गिरकर इमरान निवासी गढ़ी संघीपुर, लक्सर की मौत हो गई थी। परिजनों ने राज्य मत्स्य सहकारी संघ लिमिटेड अध्यक्ष अशोक वर्मा उर्फ मंत्री, रिजूल वर्मा और वीरेंद्र सैनी समेत छह पर छत से फेंककर हत्या का आरोप लगाया था। आरोप था कि हरिद्वार रोड पर एक जमीन के सौदे के लिए इमरान रुड़की पहुंचा था। वहां से उक्त लोग इमरान को अपने साथ गणेशुपर ले गए और बिल्डिंग में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed