{"_id":"6308c6a80cd06c16be71716a","slug":"haridwar-district-hospital-driver-drive-rickshaw-toto-emergency-after-not-get-stretcher-for-patient","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल: बेसुध मरीज के लिए वार्ड ब्वाय तो दूर नहीं मिला स्ट्रेचर, रिक्शा लेकर इमरजेंसी तक पहुंचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल: बेसुध मरीज के लिए वार्ड ब्वाय तो दूर नहीं मिला स्ट्रेचर, रिक्शा लेकर इमरजेंसी तक पहुंचा चालक
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Aug 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं हैं। आए दिन व्यवस्थाओं को लेकर लोग सवाल उठाते रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर से अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिली। एक रिक्शा चालक एक बेसुध मरीज को अस्पताल परिसर तक लेकर पहुंचा था।
वहां से मरीज को इमरजेंसी तक ले जाने के लिए वार्ड ब्वाय तो दूर स्ट्रेचर और व्हील चेयर तक नहीं मिली। चालक बेसुध मरीज को रिक्शे से इमरजेंसी तक छोड़ आया। गैलरी में रिक्शा देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं की कलई भी खुल गई।
जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला किसी से छुपा नहीं है। गंभीर बीमार या दुर्घटना में घायल मरीजों को तीमारदार ही गोद में लेकर अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाते हैं।
2 of 5
हरिद्वार जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में वार्ड ब्वाय हैं, लेकिन कभी मरीजों की मदद करते नजर नहीं आते। यहां तक कि गंभीर घायलों और बीमार लोगाें के लिए स्ट्रेचर व व्हील चेयर भी उपलब्ध नहीं कराई जाती। जिला अस्पताल में शुक्रवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
3 of 5
हरिद्वार जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर 12 बजे 50 वर्षीय बेसुध मरीज अस्पताल पहुंचा। रिक्शा चालक राहुल ने बताया कि मरीज को उसने ऋषिकुल के पास सड़क किनारे पेड़ के पास देखा था। वह व्यक्ति बीमार लग रहा था। राहुल ने बताया कि उसको अस्पताल में भर्ती करने के लिए रिक्शा में बिठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरिद्वार जिला अस्पताल में जमीन पर लेटी मरीज
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया अस्पताल परिसर पहुंचने तक वह बेसुध हो गया। उन्होंने बताया कि वह मरीज को इमरजेंसी तक पहुंचाने के लिए वार्ड ब्वाय को ढूंढते रहे। वार्ड ब्वाय तो दूर स्ट्रेचर और व्हील चेयर तक नहीं मिली। इसके बाद वह खुद ही रिक्शा से उसे इमरजेंसी तक छोड़ आया। इमरजेंसी की गैलरी में रिक्शा देखकर वहां खड़े लोग हैरान रह गए। अस्पताल की व्यवस्थाएं कोसते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
हरिद्वार जिला अस्पताल में जमीन पर लेटी मरीज
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड तक रिक्शे से मरीज पहुंचने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अस्पताल में स्ट्रेचर मौजूद हैं। वार्ड ब्वाय भी रहते हैं। मरीज को स्ट्रेचर से क्यों नहीं ले गए इसकी जांच की जाएगी।
- डॉ. खगेंद्र कुमार, सीएमओ, हरिद्वार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।