फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome 2024: पहाड़ से मैदान तक जश्न में डूबा उत्तराखंड, ऐसे किया नए साल का स्वागत, देखें तस्वीरें

Mon, 01 Jan 2024 12:15 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Happy New year 2024 Celebration in Uttarakhand Many Places dehradun mussoorie nainital auli Photos
उत्तराखंड में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों ने रविवार को जमकर जश्न मनाया। आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची, होटल, रेस्टोरेंट, सोसाइटी के साथ घरों में लोग झूम उठे। वहीं, इस मौके पर आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2023 को अलविदा कहा और नए साल 2024 का जोरदार स्वागत किया।



देहरादून के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और सोसाइटी में अलग-अलग थीम पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं, कवियों ने लोगों से ठहाके लगवाए तो कहीं, गायकों ने अपने गीतों की प्रस्तुति से समा बांधा। नए साल के जश्न के लिए राजपुर रोड कुछ दिन पहले ही रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया हुआ था। 

New Year 2024: पहाड़ों की रानी सैलानियों से गुलजार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डीजे पर जमकर थिरके, तस्वीरें


इसके साथ ही चकराता रोड, सहारनपुर रोड, जीएमएस रोड समेत मसूरी डाइवर्जन आदि जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। किसी ने केक काटा, तो किसी ने मिठाई बांट कर नए साल का स्वागत किया।
Happy New year 2024 Celebration in Uttarakhand Many Places dehradun mussoorie nainital auli Photos
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल भी नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। दिनभर भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, भवाली, कैंची, मुक्तेश्वर और रामगढ़ के पर्यटन स्थलों पर भीड़ जुटी रही। वहीं, रात को सैलानी डीजे पर जमकर थिरके।

Happy New year 2024 Celebration in Uttarakhand Many Places dehradun mussoorie nainital auli Photos
मसूरी में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

मसूरी में नए साल की पूर्व संध्या पर सैलानियों का जमावड़ा लग गया। नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर के सभी पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के कई होटलों में लाइव म्यूजिक और डीजे साउंड सिस्टम लगाए गए जिस पर पर्यटक खूब थिरके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New year 2024 Celebration in Uttarakhand Many Places dehradun mussoorie nainital auli Photos
हरिद्वार में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में भी लोगों ने नए साल का धूमधाम से स्वागत किया। घड़ी में रात के 12 बजते ही युवाओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोला। खुशी-खुशी लोगों ने 2023 को विदा किया और 2024 का दिल खोलकर स्वागत किया। 

विज्ञापन
Happy New year 2024 Celebration in Uttarakhand Many Places dehradun mussoorie nainital auli Photos
ऋषिकेश में डीजे पर डांस करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में तपोवन, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला क्षेत्रों में संचालित होटल पर्यटकों से पैक रहे। होटलों में पर्यटक नए साल के जश्न की तैयारियों में डूबे रहे। हेंवलघाटी अंतर्गत रत्तापानी, घट्टूगाड़, गरुडचट्टी, मोहनचट्टी, बैरागढ़, नैल, बिजनी, शिवपुरी, क्यार्की, तपोवन आदि क्षेत्रों में संचालित कैंप पर्यटकों से गुलजार रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed