फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: पहाड़ों की रानी सैलानियों से गुलजार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डीजे पर जमकर थिरके, तस्वीरें

Sun, 31 Dec 2023 08:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Dec 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
New Year 2024 tourists Huge Crowd in Mussoorie dancing to live music and DJ photos
मसूरी में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

मसूरी में नए साल की पूर्व संध्या पर सैलानियों का जमावड़ा लग गया। नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर के सभी पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ पड़ी। मालरोड दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहा। यहां मस्ती और खरीदारी का दौर जारी रहा। इस बीच होटल एसोसिएशन का दावा है कि शहर में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 30 फीसदी पर्यटक कम आए हैं।



शहर के कई होटलों में लाइव म्यूजिक और डीजे साउंड सिस्टम लगाए गए हैं जिस पर रातभर पर्यटक थिरकते रहे। मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष करीब 90 फीसदी होटल पैक रहे, लेकिन इस वर्ष 60 फीसदी के आसपास ही होटल फुल हुए।

New Year 2024: नए साल के जश्न को औली, मसूरी और नैनीताल तैयार, होटल हुए फुल, अब बर्फबारी का इंतजार

New Year 2024 tourists Huge Crowd in Mussoorie dancing to live music and DJ photos
मसूरी में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

वहीं, नए साल पर शहर के अधिकांश होटल सैलानियों से पैक हैं। चौक-चौराहों पर सुबह से ही वाहनों का तांता लगा रहा। ठंड के बावजूद सैलानी अच्छी संख्या में मसूरी पहुंचे हैं। पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यटक श्रेया श्रीवास्तव, मोहित ने बताया कि दिल्ली से नए साल के जश्न मनाने के लिए मसूरी आए हैं। दिल्ली में कोहरे से परेशानी हो रही लेकिन मसूरी का मौसम बेहद खुशनुमा है।

New Year 2024 tourists Huge Crowd in Mussoorie dancing to live music and DJ photos
मसूरी में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

जॉर्ज एवरेस्ट पर जौनसारी, गढ़वाली, हिंदी गीतों का पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम आयोजक रजस एयरो स्पोटर्स एंड एडवेंचर के जॉर्ज एवरेस्ट प्रोजेक्ट हेड (रिटा) डीआईजी शिवकुमार ने बताया जॉर्ज एवरेस्ट में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहा कि जौनसारी लोकगायक नंदलाल भारती के गीतों पर पर्यटकों ने जमकर डांस किया। बताया कि जॉर्ज एवरेस्ट पर साउंड लाइट सिस्टम, लाइव म्यूजिक सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसका पर्यटकों ने खूब आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 tourists Huge Crowd in Mussoorie dancing to live music and DJ photos
मसूरी में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

मसूरी में नए साल के जश्न के दौरान कोई खलल न पड़े इसके लिए एसएसपी अजय सिंह ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने देहरादून से मसूरी तक यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को नए साल में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने की हिदायत दी। साथ ही मसूरी आने वाले पर्यटकों को देहरादून में रोके जाने की सूचना को अफवाह बताया।

विज्ञापन
New Year 2024 tourists Huge Crowd in Mussoorie dancing to live music and DJ photos
मसूरी में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि पुलिस 24 घंटे शिफ्ट के साथ गश्त करेगी। कहा कि जो पर्यटक देहरादून से मसूरी आ रहे उनको आने दिया जा रहा है। कहीं कोई डायवर्जन नहीं बनाया गया और न ही किसी को देहरादून में रोका जा रहा है। कहा, देहरादून से लगातार सैलानी मसूरी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है जिसके लिए पिकेट लगाए गए हैं। एसएसपी ने सीओ अनिल जोशी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविकांत सेमवाल, शहर कोतवाल मनोज असवाल आदि के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था परखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed