‘समाधान’ लेने वाले कारोबारियों की रिटर्न जमा करने में आ रही समस्याओं के समाधान की जीएसटी पोर्टल पर सुविधा दी गई है। हाल ही में जीएसटी आर 4 रिटर्न की नई सुविधा ऑफलाइन टूल कारोबारियों को मुहैया कराई गई है। इस टूल के जरिए ऑफलाइन रिटर्न का विवरण जमा कर सकते हैं।
{"_id":"5a02cc054f1c1baf678ba1e4","slug":"good-news-for-gst-return","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीएसटी आर-4 जमा करने बाले कारोबारियों के लिए अाई खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी आर-4 जमा करने बाले कारोबारियों के लिए अाई खुशखबरी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
money shimla
75 लाख टर्न ओवर वाले कारोबारियों को जीएसटी में समाधान विकल्प दिया गया था। इस तरह का विकल्प लेने वाले कारोबारियों को कुल बिक्री पर महज 1 फीसदी कर देना होता है, लेकिन ऐसे कारोबारी किसी भी तरह के इनपुट टैक्स क्रेडिट के लिए दावा नहीं कर सकते हैं।
money
- फोटो : money
इसके साथ ही तिमाही रिटर्न जमा करना होता है। हर माह रिटर्न जमा करने के झंझट से छुटकारा है। इधर प्रदेश के कुल 98,783 में से 15,786 कारोबारियों ने समाधान विकल्प को चुना है। समाधान के कारोबारियों को पहली तिमाही का रिटर्न जीएसटी आर 4 जमा करने में खासी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
money
ऑनलाइन रिटर्न जमा करने में धीमी इंटरनेट रफ्तार, प्रोसेसिंग में अधिक समय से खासी समस्या हो रही है। इसके मद्देनजर जीएसटी पोर्टल पर तीन-चार दिन पहले एक ऑफलाइन टूल की सुविधा दी गई है। इस टूल के जरिए कारोबारी इत्मीनान से खरीद फरोख्त का विवरण ऑफलाइन दे सकते हैं। बाद में इसको ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
GST BILL
ऑफलाइन टूल में कई तरह की शीटें हैं। इनमें वी टू वी शीट पर ऐसे खरीद का विवरण देना है जो जीएसटी में पंजीकृत कारोबारियों से हुई है और रिवर्स चार्ज पर टैक्स दिया हो। इसी तरह वी टू सी है, इस शीट पर गैर पंजीकृत कारोबारियों से खरीद का विवरण देना है। ऐसे ही पंजीकृत कारोबारियों से डेबिट व क्रेडिट नोट और गैर पंजीकृत कारोबारियों से डेबिट व क्रेडिट नोट का भी जिक्र है।