फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: राजनीति में आना चाहती हैं एक दिन की सीएम बनीं सृष्टि, खूब दिखाए तेवर, इन मुद्दों पर रहा फोकस

Sun, 24 Jan 2021 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Jan 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
National Girl Child Day: 24-year-old Srishti Goswami is Uttarakhand CM for one day; reviews govt functioning
एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक दिन के लिए उत्तराखंड की ‘मुख्यमंत्री’ बनी हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी ने खूब तेवर दिखाए। सृष्टि राजनीति में आना चाहती हैं। बतौर मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को उन्होंने बाल अपराधों पर लगाम लगाने को कहा। सृष्टि ने कहा प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिले। 

National Girl Child Day: 24-year-old Srishti Goswami is Uttarakhand CM for one day; reviews govt functioning
बैठक लेतीं उत्तराखंड की एक दिन की सीएम - फोटो : अमर उजाला

हल्के नीले रंग का कोट पहने, माथे पर छोटी सी काली बिंदी लगाए रुड़की बीएसएम पीजी कालेज की बीएससी कृषि की छात्रा सृष्टि गोस्वामी एक दिन का मुख्यमंत्री बनने पर खासी गंभीर नजर आईं। विधानसभा में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में सृष्टि ने कहा कि बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बालिकाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं, इन पर रोक लगाने के प्रभावी इंतजाम किए जाएं। इसके अलावा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर पलायन रोकने की दिशा में भी काम किया जाए। 

National Girl Child Day: 24-year-old Srishti Goswami is Uttarakhand CM for one day; reviews govt functioning
उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री बनने वाली सृष्टि गोस्वामी के परिवार का राजनीति से दूर कर कोई वास्ता नहीं है। रुड़की के दौलतपुर गांव निवासी प्रवीण की बेटी सृष्टि ने एक दिन की मुख्यमंत्री बनकर न सिर्फ पिता का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया, बल्कि अन्य बेटियों के लिए भी वह प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Girl Child Day: 24-year-old Srishti Goswami is Uttarakhand CM for one day; reviews govt functioning
उत्तराखंड की एक दिन की सीएम सृष्टि गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

सृष्टि का कहना है कि एक चुनाव प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही वे बाल विधान सभा की मुख्यमंत्री बनी हैं। भविष्य में मौका मिला तो वह राजनीति में आकर असल रूप में भी सीएम बनना चाहेंगी। सृष्टि ने बालिका शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दिया। कहा कि काॅलेजों में बालिकाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। सीएम के रूप में उसने सुझाया कि बालिका सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। 

विज्ञापन
National Girl Child Day: 24-year-old Srishti Goswami is Uttarakhand CM for one day; reviews govt functioning
एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी को सम्मानित करते मंत्री धन सिंह - फोटो : अमर उजाला

बैठक में पुलिस विभाग की ओर से डीआईजी निलेश आंदन भरणे ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध में कुछ इजाफा हुआ। इसकी एक वजह यह भी है कि थाने आने वाली महिलाओं की शत-प्रतिशत शिकायतें दर्ज की जाती हैं। उन्होंने कहा कि थाने में महिला आती है तो किसी की शिकायत रिसीव हो न हो, महिलाओं की जरूर होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed