फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

Mon, 21 Dec 2015 08:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Dec 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

fight between police and people ambedkar statue.

हरिद्वार जिले के लक्सर में पंचायत चुनाव के मतदान से एक दिन पहले दलित महिलाओं की ओर से विवादित भूखंड पर रातोंरात स्थापित की गई अंबेडकर मूर्ति हटवाने गई पुलिस और लोगों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। तस्वीरें...

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

fight between police and people ambedkar statue.

मूर्ति हटवाने गई पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली। पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को लाठी डंडों और पत्थरों से लैस ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

fight between police and people ambedkar statue.

कई घंटे चले बवाल में भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया और कई राउंड हवाई फायरिंग किया। जिसमें दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी और करीब 45 से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए। इनमें से छह महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

fight between police and people ambedkar statue.

घरों में दबिश देकर कई महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने मूर्ति को हटवा दिया। लक्सर गांव में मुख्य मार्ग के समीप करीब एक बीघा के विवादित भूखंड पर दलित महिलाओं ने शनिवार की रात करीब दो बजे अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी।

विज्ञापन

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

fight between police and people ambedkar statue.

इस भूखंड पर मालिकाना हक को लेकर नगर पंचायत और एक स्थानीय व्यक्ति के बीच का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। रविवार सुबह करीब नौ बजे सैकड़ों महिलाएं यहां पूजा-अर्चना के लिए एकत्र हो गई। जिस पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एससी जोशी और लक्सर निवासी चांदमल ने कोतवाली में तहरीर देकर मूर्ति हटवाने की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed