फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2021: देवभूमि में दशहरे की धूम, श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जल उठा अहंकारी रावण, तस्वीरें 

Fri, 15 Oct 2021 11:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Oct 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dussehra Vijayadashami 2021: Ravan Dahan Celebration in Uttarakhand photos
उत्तराखंड में रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

दशहरे के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण को खत्म कर विजय का परचम लहराया। उत्तराखंड में कोरोना काल में एक साल बाद बिना पाबंदी के मनाए गए विजयदशमी पर्व का उल्लास देखते ही बन रहा था।



रावण का वद्ध होते ही चारों ओर शंख ध्वनि गूंज उठी। धू-धू कर रावण और मेघनाथ के पुतले जल उठे। रावण दहन देखने पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दी। आतिशबाजी देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। वहीं, बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे और स्वादिष्ट वयंजनों का लुत्फ उठाया। 

Dussehra 2021: तीर्थनगरी में मनाया गया इकोफ्रेंडली दशहरा, एक बार फिर गंगा की लहरों में समाया रावण, तस्वीरें

वहीं, राजधानी दून में धूमधाम से मनाया गया। शहर में विभिन्न जगहों पर पुतला दहन और लंका दहन का भव्य नजारा देखने को मिला। रावण दहन से पहले शोभायात्रा निकाली गई। विजयदशमी पर शाम होते ही दशानन का अहंकार भी जलकर राख हो गया।


दशहरा 2021: रामायण के किरदारों से हरिद्वार में जेल में बदल रहा बंदियों का आचरण


लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम ने समाज से भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। 

Dussehra Vijayadashami 2021: Ravan Dahan Celebration in Uttarakhand photos
उत्तराखंड में रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने रावण के 65 फीट ऊंचे पुतले का दहन भी किया। पुतले पर आग लगते ही प्रभु राम के जयकारों से परिसर गूंज उठा एवं आतिशबाजी से आसमान जगमागा गया। वहीं, दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से 74वीं विजयदशमी मनाई गई। सनातन धर्म इंटर कॉलेज (बन्नू स्कूल) के परिसर में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले और लंका का दहन किया गया। 

Dussehra Vijayadashami 2021: Ravan Dahan Celebration in Uttarakhand photos
उत्तराखंड में रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

आयोजकों ने सभी से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। बन्नू स्कूल परिसर, हिंदू नेशनल स्कूल परिसर और प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड पर शाम छह से सात बजे के बीच लंका दहन और रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतले जलाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra Vijayadashami 2021: Ravan Dahan Celebration in Uttarakhand photos
उत्तराखंड में रावण दहन के लिए जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी ने इस साल 74वां विजयदशमी पर्व मनाया। 40 से 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला और लंका का दहन सनातन धर्म इंटर कॉलेज (बन्नू स्कूल) के परिसर में किया गया। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि इस वर्ष कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Dussehra Vijayadashami 2021: Ravan Dahan Celebration in Uttarakhand photos
हरिद्वार जिला कारागार में रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के जिला कारागार रोशनाबाद में भी रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश समेत जिला जेल अधीक्षक मनोज आर्य व अन्य लोग मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed