कुछ खतरों से खेलने का जज्बा, कुछ नया देखने और महसूस करने की ललक, रहस्य-रोमांच की अनुभूति का आनंद और दुर्गम घाटियों की अलौकिक सुंदरता निहारने का सुख। ये प्रेरणा कम नहीं बाइक पर लंबे और दुर्गम रास्ते नापकर एक अजूबी सी दुनिया के सफर के अनोखे अनुभव के लिए। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख जिले की रूपशू घाटी की इसी तरह की यात्रा के 19 दिनों के अनुभव को आपके साथ बांट रहे हैं हल्द्वानी के मनीष चौधरी-
{"_id":"59fec9dd4f1c1b71548baddb","slug":"during-his-journey-on-bike-man-found-haven","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरों से खेलने के बाद एक युवक को मिला ऐसा 'स्वर्ग' कि भूल बैठा सबकुछ, तस्वीरों में देखें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरों से खेलने के बाद एक युवक को मिला ऐसा 'स्वर्ग' कि भूल बैठा सबकुछ, तस्वीरों में देखें...
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
leh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
leh
सोलो बाइक राइड विगत 20 सितंबर को हल्द्वानी से सुबह 4 बजे शुरू हुई थी। मनाली होते हुए रोहतांग दर्रा पार करके जिस्पा पहुंचा। उसके बाद सो मुरारी, शिंखुला और वारी ला दर्रे को पार करते हुए रूपशू वैली तक पहुंचने का रिकार्ड बनाया। विगत 9 अक्तूबर तक यह पूरा सफर 4870 किमी का रहा। बेहद खराब रास्ते, डरावना निर्जन क्षेत्र और ऑक्सीजन की कमी के बावजूद जब लद्दाख की रूपशू घाटी पहुंचा तो रोमांचित हो उठा। उस घाटी की दुनिया एकदम बदली-सी दिखी।
leh
शिंखुला दर्रे से होकर बहुत कम लोग बाइक से गुजरे हैं। यह दर्रा करीब 16615 फुट पर है। खास बात यह है कि इसके ऊपरी हिस्से पर आप सालभर बर्फ देख सकते हैं। इस दर्रे तक पहुंचने के लिए सड़क अभी बन ही रही है, जिसकी वजह से बाइक चलाना काफी मुश्किल हो रहा था। जैसे-तैसे मैंने बाइक शिंकुला दर्रे के शीर्ष पर पहुंचा दी। ये दर्रा जिस्पा से 62 किमी की दूरी पर है जिसमें 35 किमी सड़क की हालत बहुत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
leh
जम्मू-कश्मीर के खारू के पास निर्जन और शांत वादियों में सूर्यास्त का नजारा देखने लायक था। पेड़-पौधेविहीन पहाड़ की ओट में सूर्य का छिप जाना रोमांचित करने वाला था। यह पूरा दृश्य किसी चित्रकार की चित्रकारी जैसा लगा। वारी ला दर्रे को भी मैंने पार किया। बाइक से 17427 फुट ऊंचाई पर स्थित दर्रे को पार करने में काफी लोग डरते हैं। वारी ला में हिमस्खलन, भारी बर्फबारी और भूस्खलन कभी भी हो जाता है।
विज्ञापन
leh
मौसम कब बदल जाए कोई नहीं जानता और इतनी ऊंचाई होने की वजह से ऑक्सीजन भी कम ही मिल पाती है। सड़क बहुत खराब है और अगर आपने ब्रेक गलत तरीके से लगा दिए तो ढाल होने की वजह से बाइक के फिसलने का खतरा होता है।