फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिथौरागढ़ आपदा के बाद खतरे में मुनस्यारी का धापा गांव, खौफ में ग्रामीणों ने गुफा में बिताई रात

Wed, 22 Jul 2020 11:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Disaster in Pithoragarh Uttarakhand : Munsiyari village in danger, villagers in fear and spend night in cave
- फोटो : अमर उजाला

पिथौगराढ़ के टांगा गांव में आपदा के बाद अब मुनस्यारी में बारिश के कारण धापा गांव खतरे की जद में आ गया है। यहां के छह परिवारों ने मकानों के जमींदोज होने के भय से मंगलवार की रात गुफा में बिताई। सुबह होने पर सभी परिवारों ने खेतों में टेंट खड़े किए और सभी परिवार टेंटों में रह रहे हैं। 

Disaster in Pithoragarh Uttarakhand : Munsiyari village in danger, villagers in fear and spend night in cave
- फोटो : अमर उजाला

धापा गांव में 47 परिवार भूस्खलन के कारण खतरे में हैं। आपदा के भय से 41 परिवार तीन दिन पूर्व ही शिफ्ट हो गए थे। इनमें से कुछ परिवारों ने प्राथमिक स्कूल में, कुछ ने आंगनबाड़ी केंद्र में तो अधिकांश लोगों ने रिश्तेदारों के घरों में शरण ली है। मंगलवार को बारिश से खतरा पैदा हो गया। इससे डरे हीरा सिंह, कुंती देवी, दीवान सिंह, ललित सिंह, केदार सिंह और हरीश सिंह के परिवारों ने रात में ही मकान छोड़कर समीप ही पहाड़ी पर स्थित एक गुफा में रात बिताई। 

Disaster in Pithoragarh Uttarakhand : Munsiyari village in danger, villagers in fear and spend night in cave
- फोटो : अमर उजाला

सुबह होने पर सभी परिवारों ने सुरक्षित स्थानों पर टेंट लगाए। अब सभी परिवार टेंटों में रह रहे हैं। धापा गांव के पूर्व प्रधान महिमन सिंह (मुन्ना) ने बताया कि गांव के बीच में काफी भूस्खलन हो रहा है। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक ने वहां तक पहुंचने का प्रयास किया था लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि खतरा बना हुआ है। अभी तक टेंटों में रह रहे परिवारों को मदद नहीं मिल पाई है। उन्होंने प्रशासन से टैंटों में रह रहे सभी परिवारों को खाद्यान्न सहित अन्य मदद देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Disaster in Pithoragarh Uttarakhand : Munsiyari village in danger, villagers in fear and spend night in cave
- फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी के गांधीनगर में भूस्खलन के कारण बहादुर राम का मकान की खतरे की जद में आ गया। परिवार के सभी सदस्यों ने प्राथमिक पाठशाला गांधीनगर में शरण ली है। परिवार में पांच सदस्य हैं। सीमा देवी ने बताया कि उनका मकान खतरे में हैं। बारिश के समय डर बना रहता है। 

विज्ञापन
Disaster in Pithoragarh Uttarakhand : Munsiyari village in danger, villagers in fear and spend night in cave
- फोटो : अमर उजाला

पिछले साल भी भूस्खलन हुआ था। उन्होंने प्रशासन से उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग की है। इसके अलावा बलवीर राम ने भी परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार के घर में शरण ली है। उधर धापा गांव में भूस्खलन के कारण मकान खतरे में हैं। खतरे में आए परिवारों ने टेंट में शरण ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed